अयोध्या। राम नगरी अयोध्या में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। रामलला के दर्शन करने के लिए देश और दुनिया के कोने-कोने से लाखों श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। जिसे ध्यान में रखते हुए मंदिर प्रशासन ने रामलला के दर्शन का समय बढ़ाया दिया है। अब श्रद्धालु सुबह 6 बजे से लेकर रात 10 बजे तक भगवान रामलला के दर्शन कर सकेंगे। आज से नया शेड्यूल लागू किया गया है। जिसके तहत भगवान रामलला का दरबार सुबह 6 बजे खुलेगा और रात 10 बजे तक श्रद्धालु आराध्य के दर्शन कर सकेंगे।
रात 10 बजे तक होंगे रामलला के दर्शन
श्री राम मंदिर ट्रस्ट ने बताया कि सुबह 4 बजे से मंगला आरती होगी। मंगला आरती के बाद भगवान के पट को बंद किया जाएगा। फिर सुबह 6:00 बजे श्रृंगार आरती होगी। श्रृंगार आरती के साथ ही रामलला का मंदिर का पट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया जाएगा और दोपहर 12:00 बजे रामलला को राज भोग लगाया जाएगा। ( Ramlala Darshan Time Change ) भोग के पश्चात पुनः श्रद्धालु रामलला का दर्शन कर सकेंगे। शाम 7:00 बजे संध्या आरती और उसके बाद सीधे रात 10:00 बजे शयन आरती होगी। जिसके बाद राम मंदिर का पट बंद किया जाएगा।
राम मंदिर में भक्तों का लगा तांता
बता दें कि जब से महाकुंभ 2025 का शुभारंभ हुआ है। तब से राम मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में भारी इजाफा हुआ है। देश और दुनियाभर के कई श्रद्धालु संगम में डुबकी लगाने के बाद रामलला के दर्शन करने अयोध्या आ रहे है। राम नगरी की यातायात भारी श्रद्धालुओं के चलते बीते 24 घंटे में काफी ज्यादा प्रभावि हुई है। कई बार बैरिकेड लगाकर श्रद्धालुओं को रोक गया है। यही हाल काशी विश्वनाथ मंदिर का भी है। जहां के पुजारी ने श्रद्धालुओं से महाकुंभ समाप्त होने के बाद काशी आने की अपील की है।
राम मंदिर का नया शेड्यूल
- सुबह 4 बजे मंगला आरती
- सुबह 6:00 बजे श्रृंगार आरती
- 12:00 बजे रामलला का राज भोग
- शाम 7:00 बजे संध्या आरती
- 10:00 बजे शयन आरती