फर्श में लग गया होली का ज़िद्दी दाग? चुटकियों में होगा गायब… बस आजमाएं ये टिप्स

Holi 2026: होली का मज़ा हम सभी ने जमकर लिया है। रंग खेलते समय तो बहुत मज़ा आता है, पर जब उसे निकालने की बारी आती है तो हम सभी परेशान हो जाते हैं। चेहरे और बालों से रंग निकालने के लिए तो तरह-तरह के होम रेमेडी अपनाते ही हैं, लेकिन अगर घर की फर्श पर जिद्दी दाग लग जाए तो उसे निकालने में आफ़त आ जाती है, खासकर अगर रंग पक्के या केमिकल वाले हों। आज हम आपको अलग-अलग तरह की फर्श के हिसाब से आसान और असरदार तरीके बताएंगे।

टाइल्स / मार्बल की फर्श

तरीका 1 – बेकिंग सोडा + पानी

बेकिंग सोडा में थोड़ा पानी मिलाकर पेस्ट बनाएं। दाग पर लगाकर 10–15 मिनट छोड़ दें। नरम ब्रश से हल्के हाथ से रगड़ें और पानी से साफ करें।

तरीका 2 – सिरका (विनेगर)

एक कप गुनगुने पानी में आधा कप सफेद सिरका मिलाएं। कपड़े से दाग पर लगाकर साफ करें। बाद में सादे पानी से पोछा जरूर लगाएं।

तरीका 3 – हाइड्रोजन पेरॉक्साइड (हल्के रंग की फर्श पर)

दाग पर थोड़ा पेरॉक्साइड डालकर 5–10 मिनट छोड़ दें।
साफ कपड़े से पोंछ लें। डार्क मार्बल पर पहले एक कोने में टेस्ट जरूर करें।

लकड़ी (वुडन) फर्श

हल्के साबुन और गुनगुने पानी का इस्तेमाल करें। ज्यादा पानी न डालें, वरना लकड़ी फूल सकती है। दाग गहरा हो तो बेकिंग सोडा का हल्का पेस्ट लगाकर तुरंत साफ करें।

सीमेंट या कच्ची फर्श

डिटर्जेंट पाउडर + गुनगुना पानी डालकर ब्रश से रगड़ें।
जरूरत पड़े तो थोड़ा ब्लीच मिलाया जा सकता है (हवादार जगह में)।

जरूरी सावधानियां

1 – पहले किसी कोने में क्लीनर टेस्ट करें।
2 – ज्यादा तेज केमिकल (जैसे तेजाब) का इस्तेमाल न करें।
3 – दाग जितनी जल्दी साफ करेंगे, उतनी आसानी से निकलेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!