आपत्तिजनक और अश्लील कंटेंट पर सरकार का एक्शन… Ullu, ALTT, Desiflix जैसे OTT ऐप्स बैन

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने देश में आपत्तिजनक और अश्लील कंटेंट दिखाने वाले ऐप्स पर एक्शन लिया है। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने उल्लू (Ullu), आल्ट (ALTT), बिग शॉट्स (Big Shots) और देशीफ्लिक्स (Desiflix) जैसे 25 ऐप पर प्रतिबंध लगा दिया है।

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के अनुसार, पोर्नोग्राफिक कंटेंट और आपत्तिजनक एड दिखाने वाले ऐप्स की पहचान करते हुए यह कदम उठाया है। शुक्रवार को जारी अधिसूचना में बनाया गया कि इस बारे में सभी इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर्स (ISPs) को भी निर्देश जारी कर दिया गया है। आदेश के बाद इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर्स ने इन 25 ऐप्स को अपने-अपने सर्वर से तुरंत बंद कर दिया है।

Ullu, ALTT, Desiflix, Ullu Banned: देखिए बैन हुए ऐप्स की लिस्ट?

  1. आल्ट -ALTT
  2. उल्लू -ULLU
  3. बिग शॉट्स ऐप -Big Shots app
  4. देशीफ्लिक्स -Desiflix
  5. बूमेक्स -Boomex
  6. नवरस लाइट -Navarasa Lite
  7. गुलाब ऐप -Gulab app
  8. कंगन ऐप -Kangan app
  9. बुल ऐप -Bull app
  10. जलवा ऐपा -Jalva app
  11. वाओ एंटरटेनमेंट -Wow Entertainment
  12. लुक एंटरटेनमेंट -Look Entertainment
  13. हिटप्राइम -Hitprime
  14. फेनियो -Feneo
  15. शोएक्स -ShowX
  16. सोल टॉकीज -Sol Talkies
  17. अड्डा टीवी -Adda TV
  18. हॉटएक्स वीआईपी -HotX VIP
  19. हलचल ऐप -Hulchul app
  20. मूडएक्स -MoodX
  21. नियानएक्स वीआईपी -NeonX VIP
  22. फ्यूजी -Fugi
  23. मोजीफ्लिक्स -Mojflix
  24. ट्राईफ्लिक्स -Triflicks

error: Content is protected !!