आशीर्वाद मंडल गंज चौक में गणेशोत्सव‌ पर्व की भव्य तैयारी, धूमधाम से निकलेगी शोभायात्रा

राजनांदगांव। शहर के गंज चौक स्थित आशीर्वाद मंडल में इस वर्ष भी अपनी भव्यता के अनुसार श्री गणेशोत्सव का पर्व धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। इसके लिए एक समिति का गठन किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से गंज चौक के युवा व्यवसायी आशीष गुप्ता “मुन्ना”  को अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं संरक्षक मंडल में सर्वश्री- दिनेश गुप्ता (पप्पू भैया) आत्मा राम कोशा “अमात्य” आलोक गट्टाणी जी के नाम शामिल हैं।
 मंडल के अध्यक्ष आशीष गुप्ता (मुन्ना) ने बताया कि गंज चौक में आशीर्वाद मंडल के गणेशोत्सव पर्व ‌की भव्य शोभायात्रा से लेकर स्थल सजावट झांकी की धूम रहती है।  उन्होंने बताया कि इस वर्ष भी आशीर्वाद मंडल में अष्ट विनायक गणेश मंदिर की भव्य एवं आकर्षक स्थल सजावट  झांकी तैयार की जा रही है। वहीं श्री गणेश चतुर्थी के दिन 19 सितंबर मंगलवार को मंगलमूर्ति भगवान श्री गणेश को धूमधाम के साथ लिवा लाने ‌के लिए गंज चौक से भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। जिसमें धुमाल बाजा, डीजे साउण्ड सिस्टम सहित घोड़ा- बग्घी में चलते हिन्दू धर्म ध्वजा धारी शोभायमान होंगे। धार्मिक गीतों की धुन में झूमते नाचते भगवान श्री गणेश के भक्त जन विशाल शोभायात्रा के साथ नगर भ्रमण करते हुए मनोहारी श्री गणेश प्रतिमा को पुनः गंज चौक लिवा लाएंगे। मंडल अध्यक्ष श्री मुन्ना ने बताया कि पुजारी पं० अनिल शुक्ला द्वारा पूजा-पाठ उपरांत लंबोदर महराज की स्थापना पश्चात विभिन्न धार्मिक एवं लोक सांस्कृतिक आयोजनों की धूम बनी ‌रहेगी। गणेशोत्सव पर्व‌ के ग्यारह दिनों तक एक से बढ़कर एक कार्यक्रमों का सिलसिला चल पड़ेगा।
समिति के वरिष्ठ दिलीप गट्टाणी, संतोष श्रीवास, अर्जुन साहू,मोनू, परमेश्वर आदि ने बताया कि आशीर्वाद गणेशोत्सव मंडल में रोजाना दोनों प्रहर पूजा -पाठ उपरांत भक्त जनों में प्रसादी  वितरण होता है जिसे ग्रहण करने लोगों की भीड़ उपस्थित रहती है। बता दें कि शहर में कुछ ही समय में बड़े बड़े गणेशोत्सव समितियों के बीच अपना स्थान बनाने वाले आशीर्वाद गणेशोत्सव मंडल की 19 सितंबर श्री गणेश चतुर्थी के दिन निकाली जाने वाली भव्य शोभायात्रा में भक्त जनों को अधिकाधिक संख्या मे शामिल होने की अपील की गई है।

error: Content is protected !!