हनुमान जयंती पर निकली संस्कारधानी में भव्य शोभायात्रा, भारी पुलिस बल तैनात

गंगा-जमुनी तहजीब की झलक

राजनांदगांव। इस शहर को संस्कारधानी के अलावा सर्वधर्म समभाव की नगरी कहें तो अतिशयोक्ति नहीं होगी। यहां की गंगा जमुनी तहजीब को ध्यान में रखते हुए आज बजरंग बली की जयंती पर भव्य शोभायात्रा शहर में निकली है। कल भी इसी तहजीब पर भव्य बाइक रैली निकली थी जिसका स्वागत पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने किया था आज की भव्य शोभायात्रा में हजारों की संख्या में सनातन धर्मी महिला-पुरूष व बच्चे उत्साह के साथ सम्मिलित हुए हैं। हिन्दुओं के अलावा गैर हिन्दुओं द्वारा भी इस शोभायात्रा का हृदय से कहें या तहेदिल से, स्वागत-इस्तेकबाल जगह-जगह किया जा रहा है। शहर के प्रमुख मार्गों में गुड़ाखू लाइन और जूनी हटरी को पुलिस द्वारा सुरक्षा कारणों से बैरिकेडिंग करके रखा गया है। म्यूनिसिपल स्कूल मैदान से गाजे-बाजे व नृत्य के साथ निकली शोभायात्रा की ड्रोन तथा घरों-प्रतिष्ठानों की छतों से भी निगरानी की जा रही है। शोभा झांकी म्यूनिसिपल स्कूल मैदान से निकलकर गुरूनानक चौक, मानव मंदिर चौक, दुर्गा चौक की ओर होते हुए बढ़ रही है। बसंतपुर थाना के सामने सदर बाजार, तिरंगा चौक रामाधीन मार्ग, सुरजन गली, गायत्री मंदिर चौक व अन्य मार्ग होते हुए वापस म्यूनिसिपल स्कूल मैदान आकर समाप्त होगी।

error: Content is protected !!