पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज बी.एन.मीणा के प्रथम जिला प्रवास पर दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर

राजनांदगांव। बी.एन.मीणा (भा.पु.से.) पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज दुर्ग द्वारा पदभार ग्रहण करने के पश्चात प्रथम बार आज राजनांदगांव एवं मानपुर का दौरा किया। प्रथम प्रवास के दौरान पुलिस अधीक्षक कार्यालय राजनांदगांव में उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह द्वारा पुलिस महानिरीक्षक बी.एन.मीणा को पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया तत्पश्चात् पुलिस महानिरीक्षक द्वारा पुलिस अधिक्षक कार्यालय राजनांदगांव के सभागार में (राजपत्रित अधिकारी पुलिस) एवं थाना प्रभारियों की बैठक ली गई जिसमें बी.एन.मीणा द्वारा अपने संबोधन में बताया कि माननीय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा घोषित वर्तमान राजनांदगांव का विभाजन उपरांत उक्त जिलों में पुलिस एवं सामान्य प्रशासन विभाग से शासन द्वारा एक-एक अधिकारी को ओएसडी नियुक्त किया गया है। जिला खैरागढ़-छुईखदान-गंडई के नये ओ.एस.डी. अंकिता शर्मा एवं जिला मानपुर-मोहला-अं.चौकी के नये ओ.एस.डी. येदुवल्ली अक्ष्य कुमार से समन्वय स्थापित कर उनका सहयोग करने व नये जिले की स्थापना हेतु सक्रिय सहयोग करने को कहा गया। उक्त अधिकारियों द्वारा सर्वप्रथम संबंधित नवीन जिले में लॉजिस्टिक एवं इंफ्रास्ट्रक्चर के निर्माण हेतु कार्यवाही की जावेगी, उक्त कार्य में राजपत्रित अधिकारीगण एवं नवीन जिले के थाना/चौकी प्रभारियों को आवश्यक सहयोग प्रदान करने हेतु कहा गया। कानून व्यवस्था एवं अपराधों के संबंध में जानकारी ली गई। कानून व्यवस्था, व्हीआईपी डयूटी एवं अपराधों पर अंकुश लगाने हेतु प्रतिबंधात्मक कार्यवाही करने को कहा गया। उक्त बैठक में पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डोंगरगढ़ जय प्रकाश बढ़ई, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (आईयूसीएडब्ल्यू) सुरेशा चौबे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात गजेन्द्र सिह ठाकुर, नगर पुलिस अधीक्षक गौरव राय, रक्षित निरीक्षक भुपेन्द्र गुप्ता व जिले के समस्थ थाना/चौकी प्रभारीगण उपस्थित थे।


पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज दुर्ग बी.एन.मीणा के मानपुर प्रथम प्रवास पर ओ.एस.डी. येदुवल्ली अक्ष्य कुमार द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया गया। बी.एन.मीणा द्वारा मानपुर के मीटिंग हॉल में मानपुर एवं अम्बागढ़ चौकी अनुविभाग के राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों की बैठक ली गई जिसमें पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह एवं ओ.एस.डी. येदुवल्ली अक्षय कुमार सम्मिलित हुए। नये जिले की स्थापना हेतु लॉजिस्टिक एवं इंफ्रास्ट्रक्चर के निर्माण हेतु कार्य युद्ध स्तर पर चलाने कहा गया साथ ही नक्सल गतिविधि के संबंध में सूचना संकलन एवं नक्सल ऑपरेशन तेज करने को कहा गया साथ ही नक्सल ऑपरेशन हेतु समय-समय पर वरिष्ठ कार्यालयों द्वारा दिये गये निर्देशों का पालन करने हेतु निर्देशित किया गया। उक्त बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुपलेश कुमार, एस.डी.ओ.पी अं0चौकी अर्जुन कुर्रे, एस.डी.ओ.पी मानपुर हरिश पाटिल एवं अनुविभाग के समस्त थाना/चौकी प्रभारी उपस्थित थे।
पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज दुर्ग बी.एन.मीणा द्वारा मीटिंग के बाद थाना मदनवाड़ा, सीतागांव एवं कोहका का किया गया भ्रमण एवं अधिकारी कर्मचारियों को दिया गया आवश्यक दिशा निर्देश।

error: Content is protected !!