इन राशियों पर होगी हनुमान जी की विशेष कृपा, जानें क्या कहते हैं आपके भाग्य के सितारे

मेष

मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन खुशियों से भरा रहेगा। आपको शुभ समाचार और आर्थिक लाभ मिलने का योग बन रहा है। परिवार के साथ ज्यादा समय व्यतीत करें। आज आप जहां भी निवेश करेंगे आपको सफलता जरूर मिलेगी। शुरुआत में कुछ दिक्कतें आ सकती हैं, लेकिन दिन के अंत का उत्तरार्ध अच्छा रहेगा। ससुराल पक्ष से भी आपको आर्थिक मदद मिलने की संभावना है।

वृषभ

वृषभ राशि के जातकों का आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। परिवार में अनेकों समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। आपका आज का दिन प्रशासनिक कार्य में निकल सकता है। अपने विरोधियों से सावधान रहने की आवश्यकता है। दिन के अंत में कोई शुभ समाचार मिलने की संभावना है। माता पिता के साथ किसी कार्य को लेकर विवाद हो सकता है। आपको अच्छी नौकरी का प्रस्ताव मिलने का योग बन रहा है।

मिथुन

मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आप ऊर्जावान और शांत महसूस करेंगे। संतान पक्ष की शिक्षा के संबंध में कोई निर्णय लेंगे। किसी पुराने दोस्त से मुलाकात हो सकती है। परिजनों के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। जीवनसाथी और संतान पक्ष के लिए उनकी पसंदीदा चीजों की खरीदारी कर सकते हैं। परिवार में नए कार्य के लिए आपसी सहमति बन सकती है।

कर्क

कर्क राशि के जातक ऑफिस के काम में थोड़ा व्यस्त रहेंगे, जिससे आप थकान महसूस करेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। दोस्तों के साथ घूमने का प्लान बना सकते हैं। परिवारिक मामलों में अनदेखी करने से बचना चाहिए। भाई-बहन की मदद करने से आपको अच्छा महसूस होगा। करियर में नए आयाम स्थापित करेंगे। मेडिकल छात्रओं के लिए दिन बहुत अच्छा है। प्रेम जीवन जी रहे जातकों को एक दूसरे पर भरोसा बनाये रखना होगा, रिश्ते बेहतर बने रहेंगे।

सिंह

सिंह राशि के जातकों को किसी खास काम से फायदा मिलेगा, जिससे आपका मन प्रसन्न होगा। माता-पिता के साथ आपके रिश्ते बेहतर होंगे। जीवनसाथी आपकी बातो से प्रभावित होंगे। व्यापार करने वाले जातकों के लिए दिन बेहतर रहेगा। सामाजिक कार्यों में सफलता मिलेगी। वाहन खरीदने का मन बनाएंगे। लवमेट्स के लिए दिन बेहतर रहेगा। अविवाहित लोगों को शादी का प्रस्ताव आ सकता है।

कन्या

कन्या राशि के जातकों का आज कार्यक्षेत्र में सभी लोगों के साथ बेहतर तालमेल बना रहेगा। शाम को किसी समारोह में शामिल होंगे। पुराने मित्र से मिलकर आपका मन प्रसन्न होगा। लवमेट के लिये दिन शानदार रहेगा। आपको कोई शुभ समाचार मिलेगा। परिवार में एक दूसरे के साथ आपसी सामंजस्य बेहतर होगा। आपका रुझान अध्यात्म की तरफ रहेगा। जिस काम को करने का प्रयास करेंगे, उसमें आपको कामयाबी मिलेगी।

तुला

तुला राशि के जातक आज अपने परिवार के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। यात्रा पर जाने के बाद आपके माता पिता आपसे काफी ज्यादा प्रसन्न होंगे। कार्यक्षेत्र में आपका कोई पुराना विवाद उभर कर आ सकता है, जिससे आपकी नौकरी भी जा सकती है। संतान पक्ष की शिक्षा को लेकर मानसिक रूप से तनाव में रहेंगे। भगवान भोलेनाथ का स्मरण करते रहें, सब अच्छा होगा।

वृश्चिक

वृश्चिक राशि के जातकों की नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। आय में वृद्धि होगी। कार्यभार भी बढ़ेगा। सेहत का ध्यान रखने की आवश्यकता है। आज के दिन आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। वाणी में मधुरता रहेगी। व्यापार करने वाले जातकों के कारोबार के विस्तार में भाई-बहन का सहयोग मिल सकता है। नौकरी में उच्चपद की प्राप्ति होने की संभावना है। शिक्षा के क्षेत्र में आशातीत सफलता के योग बन रहे हैं।

धनु

धनु राशि के जातकों का पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। नौकरी करने वाले जातकों को कार्यक्षेत्र में तरक्की के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। वाहन सुख में वृद्धि होगी। पुराने दोस्तों के साथ यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। कार्यक्षेत्र में समस्याएं बड़ सकती हैं। बातचीत में सन्तुलित रहें। भाइयों के सहयोग से आय के साधन विकसित हो सकते हैं।

मकर

मकर राशि के जातकों का आज के दिन आलस्य अधिक रहेगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। नौकरी में परिवर्तन हो सकता है। आय में वृद्धि होगी। पुराने मित्र से कारोबार का प्रस्ताव प्राप्त हो सकता है। कार्यक्षेत्र में पश्रिम अधिक रहेगा। रहन-सहन अव्यवस्थित होगा। आज आपका मन अशान्त रहेगा। परिवार की कोई समस्या परेशान कर सकती है। शासन सत्ता का सहयोग एवं सानिध्य मिलेगा।

कुंभ

कुंभ राशि के जातकों के आत्मविश्वास में कमी आयेगी। कारोबार में दोस्त के सहयोग से लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। आय में वृद्धि होगी, परन्तु खर्च भी बढ़ सकते हैं। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। परिवार के साथ यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। अनियोजित खर्च बढ़ेंगे। व्यापार करने वाले जातकों के कारोबार में अवरोध आ सकते हैं। पिता को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। चिकित्सकीय खर्च बढ़ सकते हैं। परिवार का सहयोग मिलेगा।

मीन

मीन राशि के जातकों के मन में आशा-निराशा के भाव आ सकते हैं। धार्मिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ेगी। कारोबार के उद्देश्य से की गई यात्रा लाभप्रद रहेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। धैर्यशीलता बनाये रखने का प्रयास करें। परिवार में आपसी मनमुटाव से बचें। धन की प्राप्ति होगी। नौकरी में तरक्की के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। आय में वृद्धि होगी। व्यर्थ की चिंताओं से मन परेशान हो सकता है।

error: Content is protected !!