इन राशियों पर होगी हनुमान जी की विशेष कृपा, जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे

मेष

मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन लेनदेन के मामले में सावधानी बरतने के लिए रहेगा। मान व प्रतिष्ठा बढ़ने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। सामाजिक कार्यों के प्रति आज आप अच्छा नाम कमा सकते हैं, जिससे आपका व आपके कुल का नाम रोशन होगा। शिक्षा ग्रहण कर रहे जातकों को अपनी शिक्षा में आ रही समस्याओं का समाधान मिलेगा

वृषभ

वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन अपनी आय को ध्यान में रखकर खर्च करने के लिए रहेगा। किसी भी कार्य को किसी के कहने में आकर नहीं करना है। शान शौकत की वस्तुओं पर धन खर्च करने से बचना होगा, अन्यथा बाद में आपको धन के संकट से जूझना पड़ सकता है। आपसे यदि पहले किसी ने धन उधार लिया था, तो वह आपको आज वापस दे सकता है।

मिथुन

मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन करियर के दृष्टिकोण से उत्तम रहने वाला है। आप अपने किसी पुराने मित्र की मदद से कोई लेनदेन से संबंधित मामला सुलझा सकते हैं। शिक्षा ग्रहण कर रहे जातकों की कुछ अन्य विषयों के प्रति रुचि जागेगी और वह उनकी ओर अग्रसर होंगे। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम के आयोजन होने से परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा।

कर्क

कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। जो जातक नौकरी की तलाश कर रहे हैं, उन्हें आज खुशखबरी सुनने को मिल सकती है, बाहरी व्यक्ति की सलाह लेने से बचें, अन्यथा यह आपके लिए नुकसानदायक रहेगा। आज आपको अपने कामों पर ध्यान लगाना होगा। कार्यक्षेत्र में आपके विरोधी आप पर नजर रखेंगे।

सिंह

सिंह राशि के जातकों का आज के दिन भाग्य आपके पक्ष में है। किसी संपत्ति के मुद्दे को लेकर परिवार के सदस्यों के साथ महत्वपूर्ण चर्चा हो सकती है। गलत गतिविधियों और कार्यों में समय बर्बाद करके से बचें। मन में उथल-पुथल और तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। प्रकृति की संगति में कुछ समय बिताएं और ध्यान करें, मन प्रसन्न रहेगा। घर में अपने बड़ों का सम्मान करें। व्यापार करने वाले जातक परिवार के सदस्यों के साथ व्यावसायिक मुद्दों पर चर्चा कर सकते हैं।

कन्या

कन्या राशि के जातक आज अपना अधिकतर समय घर के रखरखाव में व्यतीत करेंगे। घर पर किसी करीबी रिश्तेदारों का आना जाना लगा रहेगा। प्रेम जीवन जी रहे जातक अपने पार्टनर से मिलेंगे, जिससे आप खुश रहेंगे। उधार दिया हुआ पैसा आज आपको वापस मिल सकता है। आलस्य के कारण अपने कार्यों से बचने की कोशिश न करें, अपने लक्ष्य पर एकाग्रता से काम करें। दोस्तों पर ज्यादा भरोसा करना आपको नुकसान पहुंचा सकता है। अपने फैसले खुद करें, तो बेहतर होगा।

तुला

तुला राशि के जातक घर की बेहतर व्यवस्था बनाए रखने के लिए परिवार के सदस्यों के साथ चर्चा करेंगे। आज आपको सभी कार्यों में सकारात्मक परिणाम मिलेगा। यदि किसी करीबी रिश्तेदार से कोई विवाद चल रहा है तो आज आप उसे सुलझा सकते हैं। मनानुसार काम न करने से आप असहज महसूस करेंगे। कार्यक्षेत्र में किसी भी प्रकार की हलचल से बचें। घर में सुख-शांति का माहौल बना रहेगा।

वृश्चिक

वृश्चिक राशि के जातकों का आज परिवार के सदस्यों के साथ किसी धार्मिक या आध्यात्मिक स्थान पर जाने का कार्यक्रम बनेगा। आज आप भरपूर आराम और सकारात्मकता का अनुभव करेंगे। यदि पुश्तैनी संपति का कोई मामला लंबित है, तो किसी अनुभवी व्यक्ति के हस्तक्षेप से इसे सुलझाने का प्रयास करें। अपने गुस्से पर कंट्रोल करें।

धनु

धनु राशि के जातकों का आज का दिन सामान्य रहेगा। आज आपका दिन परिवार के साथ समय व्यतीत करते हुए बीतेगा। आप रचनात्मक कार्यों में भी शामिल हो सकते हैं। किसी करीबी रिश्तेदार के घर जाने का निमंत्रण मिल सकता है। यदि पिछले कुछ समय से कोई विवाद चल रहा है तो आज वो विवाद भी सुलझ सकता है। आपके लिए अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित रखना जरूरी है। यदि घर के कामों में ज्यादा समय बिता रहे हैं तो इसके चलते आपके कुछ जरूरी काम अधूरे रह सकते हैं।

मकर

मकर राशि के जातकों का आज का दिन ठीक ठाक रहने वाला है। भाइयों के बीच संपत्ति के लेन-देन को लेकर कुछ योजनाएं बन सकती हैं, जो सकारात्मक होंगी। परिवार के किसी सदस्य के लिए शादी की योजना बनने का योग है। वाद विवाद से बचना आपके लिए बेहतर होगा।  छोटी-छोटी बातों पर ध्यान देने से बचें। घर के माहौल को अनुशासित रखने से सकारात्मक माहौल बना रहेगा। व्यापार करने वाले जातक किसी से भी कर्ज लेकर व्यापार न करें।

कुंभ

कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन पैसों के मामले में सबसे अच्छा है। किसी के साथ ज्यादा विवाद में न पड़ें। यह आपको बदनाम भी कर सकता है। पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। आप इसे संभालने में सक्षम होंगे। व्यापार में सभी काम ठीक से चल सकते हैं। जीवनसाथी और परिवार के सदस्यों का सहयोग आपका मनोबल ऊंचा रखेगा।

मीन

मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन बेहतर है। बाधाओं के बावजूद आप महत्वपूर्ण कार्यों को पूरा करने में सक्षम रहेंगे। अपने आस-पास सकारात्मक लोगों के साथ कुछ समय बिताने से आप मानसिक रूप से काफी तनावमुक्त महसूस करेंगे। कार्यक्षेत्र में आज कुछ रुकावटें आ सकती हैं। जीवनसाथी के बीच गलतफहमी किसी बाहरी व्यक्ति के कारण हो सकती है।

error: Content is protected !!