इन राशियों पर बरसेगी हनुमान जी की कृपा, जानें अपना राशिफल

मेष 

मेष राशि के जातकों के गृहस्थ जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। शिक्षा ग्रहण कर रहे जातकों के करियर में आ रही समस्याओं को दूर करने के लिए आपको गुरुजनों से बातचीत करनी होगी। धर्म कर्म के कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे।

वृषभ 

वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन आय के नए नए स्त्रोत लेकर आएगा। संतान पक्ष की समस्याओं के समाधान के लिए परिवार में वरिष्ठ सदस्यों से बात करनी होगी। आप आलस्य के चलते अपने कुछ कामों को कल के लिए टाल सकते हैं,जो आपके लिए समस्या बनेंगे।

मिथुन 

मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन प्रसन्नता दिलाने वाला रहेगा। जीवनसाथी के लिए किसी नए काम की शुरुआत करना अच्छा रहेगा। यदि आपने पहले किसी संपत्ति में निवेश किया था,तो आज आपको उससे अच्छा लाभ मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में नीति व नियमों का पालन करें,नहीं तो कोई समस्या उत्पन्न हो सकती है।

कर्क 

कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन कुछ समस्याएं लेकर आएगा। घर परिवार में यदि बड़ों की सलाह मानकर चलेंगे,तो भविष्य में अच्छा लाभ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में यदि आपको कोई जिम्मेदारी भरा काम दिया जाए तो आपको उसे अच्छे से निभाना होगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर परेशान चल रहे थे,तो उसमें आज सुधार होगा।

सिंह 

सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। पुराने लेन-देन को चुकता करना होगा,नहीं तो कोई आपसे अपना धन वापस मांगने आ सकता है। अपनी शान शौकत की कुछ वस्तुओं की खरीदारी कर सकते हैं,लेकिन आपको अधिक खर्च करने से बचना होगा।

कन्या 

कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रहने वाला है। नवविवाहित जातकों के जीवन में आज किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है और घर परिवार में खुशी का माहौल होगा। कार्यक्षेत्र में आप अपनी अच्छी सोच बनाए रखें। यदि किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करने का मौका मिले तो जरूर करें।

तुला 

राजनीति के क्षेत्र में किस्मत आजमा रहे जातकों के लिए अच्छा रहने वाला है। आपकी धार्मिक गतिविधियों में भी रूचि बढ़ेगी। शिक्षा ग्रहण कर रहे जातकों को पढ़ाई पर पूरा ध्यान देना होगा। मौज-मस्ती के चक्कर में अपनी पढ़ाई से ध्यान न हटाएं। नौकरी कर रहे जातकों को कार्यक्षेत्र की कुछ लंबित पड़ी l योजनाओं को फिर से शुरू करके अच्छा धन कमाने का मौका मिलेगा।

वृश्चिक 

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन धन के लेन-देन के लिए बजट बनाकर चलने हेतु रहेगा। काम की अधिकता होने के चलते थकान और कमजोरी का अनुभव होगा। घर परिवार में चल रही समस्या को आप मिल बैठकर सुलझाएं, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आपके प्रभाव में वृद्धि होने से आप परेशान रहेंगे।

धनु

धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन उन्नति के नए द्वार खोलेगा। संतान पक्ष की ओर से कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है,जो आपकी प्रसन्नता का कारण बनेगी। अपने अंदर आत्मविश्वास को बनाए रखना होगा। विवाहित जातकों को ससुराल पक्ष से धन लाभ हो सकता है। किसी अजनबी से मुलाकात होगी,जिससे आपको कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है।

मकर 

मकर राशि के जातकों के चारों ओर का वातावरण खुशनुमा रहेगा। आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे। घर पर किसी छोटी पार्टी का आयोजन कर सकते हैं। व्यापार करने वाले जातकों को आज कोई बड़ा ऑर्डर मिल सकता है। यदि आप किसी काम को लेकर परेशान चल रहे हैं, तो वह आज सुलझ सकता है।

कुंभ 

कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन प्रसन्नता से भरपूर रहेगा। आज आपके मनचाहे कार्य पूरे होंगे। घर पर पूजा पाठ व भजन कीर्तन आदि का आयोजन कर सकते हैं। अगर आपको किसी काम के लिए यात्रा पर जाना पड़े,तो उसमें अपने सामान की सुरक्षा करनी होगी। प्रेम जीवन जी रहे जातक किसी छोटी बात को लेकर लड़ाई झगड़ा कर सकते हैं।

मीन

मीन राशि के जातक जिन कार्यों के पूरा न होने के चलते परेशान थे, वे आज सभी पूरा हो जाएंगे। अपनी ऊर्जा को गलत कामों में लगाने से बचें। नौकरी कर रहे जातक कार्यक्षेत्र में मन मुताबिक काम मिलने से खुश रहेंगे। आज शारीरिक व मानसिक रूप से तंदुरुस्त होंगे। संतान से संबंधित समस्याओं को आप उनसे बातचीत करके सुलझने में कामयाब रहेंगे।

error: Content is protected !!