इन राशियों पर बरसेगी हनुमान जी की कृपा, जानें अपना राशिफल

मेष

मेष राशि के जातकों के गृहस्थ जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। शिक्षा ग्रहण कर रहे जातकों के करियर में आ रही समस्याओं को दूर करने के लिए आपको गुरुजनों से बातचीत करनी होगी। धर्म कर्म के कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। आपको अपने ऊपर विश्वास रखना होगा, तभी आप सफलता हासिल करेंगे। व्यापार करने वाले जातकों को आज अच्छा लाभ प्राप्त हो सकता है।

वृषभ

वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन आय के नए नए स्त्रोत लेकर आएगा। संतान पक्ष की समस्याओं के समाधान के लिए परिवार में वरिष्ठ सदस्यों से बात करनी होगी। आप आलस्य के चलते अपने कुछ कामों को कल के लिए टाल सकते हैं,जो आपके लिए समस्या बनेंगे। आज आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे और अपने साथ-साथ दूसरों के कामों में भी किस्मत आजमाएंगे। प्रेम जीवन जी रहे जातक सही या गलत की समझ नहीं कर पाएंगे,जिससे उन्हें कोई बड़ा नुकसान हो सकता है।

मिथुन

मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन प्रसन्नता दिलाने वाला रहेगा। जीवनसाथी के लिए किसी नए काम की शुरुआत करना अच्छा रहेगा। यदि आपने पहले किसी संपत्ति में निवेश किया था,तो आज आपको उससे अच्छा लाभ मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में नीति व नियमों का पालन करें,नहीं तो कोई समस्या उत्पन्न हो सकती है। आज आपको क्रोध करने से बचना होगा,नहीं तो लोगों को आपकी कोई बात बुरी लग सकती हैं। मित्रों के साथ किसी पार्टी की योजना बनाएंगे।

कर्क

कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन कुछ समस्याएं लेकर आएगा। घर परिवार में यदि बड़ों की सलाह मानकर चलेंगे,तो भविष्य में अच्छा लाभ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में यदि आपको कोई जिम्मेदारी भरा काम दिया जाए तो आपको उसे अच्छे से निभाना होगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर परेशान चल रहे थे,तो उसमें आज सुधार होगा। प्रॉपर्टी डीलिंग का कार्य कर रहे जातकों को अच्छा मुनाफा हो सकता है। अपने व्यापार में कुछ योजनाओं की फिर से शुरुआत कर सकते हैं।

सिंह

सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। पुराने लेन-देन को चुकता करना होगा,नहीं तो कोई आपसे अपना धन वापस मांगने आ सकता है। अपनी शान शौकत की कुछ वस्तुओं की खरीदारी कर सकते हैं,लेकिन आपको अधिक खर्च करने से बचना होगा। आप यदि विदेश से किसी व्यापार की योजना बनाएंगे, तो आपकी वह इच्छा पूरी होगी। आज आप अपने स्वास्थ्य के प्रति काफी परेशान रहेंगे।

कन्या

कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रहने वाला है। नवविवाहित जातकों के जीवन में आज किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है और घर परिवार में खुशी का माहौल होगा। कार्यक्षेत्र में आप अपनी अच्छी सोच बनाए रखें। यदि किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करने का मौका मिले तो जरूर करें। व्यापार करने वाले जातकों को किसी पर आंख मूंदकर भरोसा करने से बचना होगा,नहीं तो वह इसका फायदा उठा सकते है और आपको धोखा मिल सकता है।

तुला

राजनीति के क्षेत्र में किस्मत आजमा रहे जातकों के लिए अच्छा रहने वाला है। आपकी धार्मिक गतिविधियों में भी रूचि बढ़ेगी। शिक्षा ग्रहण कर रहे जातकों को पढ़ाई पर पूरा ध्यान देना होगा। मौज-मस्ती के चक्कर में अपनी पढ़ाई से ध्यान न हटाएं। नौकरी कर रहे जातकों को कार्यक्षेत्र की कुछ लंबित पड़ी l योजनाओं को फिर से शुरू करके अच्छा धन कमाने का मौका मिलेगा। किसी के बहकावे में ना आए,नहीं तो वह आपका धन किसी गलत जगह लगवा सकते हैं। परिवार के किसी सदस्य को सम्मान मिलने से परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा।

वृश्चिक

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन धन के लेन-देन के लिए बजट बनाकर चलने हेतु रहेगा। काम की अधिकता होने के चलते थकान और कमजोरी का अनुभव होगा। घर परिवार में चल रही समस्या को आप मिल बैठकर सुलझाएं, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आपके प्रभाव में वृद्धि होने से आप परेशान रहेंगे। लोगों के साथ खाली बैठकर समय व्यतीत करने से अच्छा है कि आप अपने काम पर ध्यान लगाएं। आपके कुछ खर्चे बढ़ सकते हैं,जो आपको काफी परेशान करेंगे।

धनु

धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन उन्नति के नए द्वार खोलेगा। संतान पक्ष की ओर से कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है,जो आपकी प्रसन्नता का कारण बनेगी। अपने अंदर आत्मविश्वास को बनाए रखना होगा। विवाहित जातकों को ससुराल पक्ष से धन लाभ हो सकता है। किसी अजनबी से मुलाकात होगी,जिससे आपको कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। परिवार में किसी सदस्य को आपकी कोई बात बुरी लग सकती है। अपनी दिनचर्या में योग व व्यायाम को बनाए रखें।

मकर

मकर राशि के जातकों के चारों ओर का वातावरण खुशनुमा रहेगा। आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे। घर पर किसी छोटी पार्टी का आयोजन कर सकते हैं। व्यापार करने वाले जातकों को आज कोई बड़ा ऑर्डर मिल सकता है। यदि आप किसी काम को लेकर परेशान चल रहे हैं, तो वह आज सुलझ सकता है। किसी पुरानी गलती से आज आपको सबक लेना होगा। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत जातक अच्छा नाम व शोहरत हासिल करेंगे।

कुंभ

कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन प्रसन्नता से भरपूर रहेगा। आज आपके मनचाहे कार्य पूरे होंगे। घर पर पूजा पाठ व भजन कीर्तन आदि का आयोजन कर सकते हैं। अगर आपको किसी काम के लिए यात्रा पर जाना पड़े,तो उसमें अपने सामान की सुरक्षा करनी होगी। प्रेम जीवन जी रहे जातक किसी छोटी बात को लेकर लड़ाई झगड़ा कर सकते हैं। आपको घर परिवार से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लेने होंगे। शिक्षा ग्रहण कर रहे जातकों के लिए उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे।

मीन

मीन राशि के जातक जिन कार्यों के पूरा न होने के चलते परेशान थे, वे आज सभी पूरा हो जाएंगे। अपनी ऊर्जा को गलत कामों में लगाने से बचें। नौकरी कर रहे जातक कार्यक्षेत्र में मन मुताबिक काम मिलने से खुश रहेंगे। आज शारीरिक व मानसिक रूप से तंदुरुस्त होंगे। संतान से संबंधित समस्याओं को आप उनसे बातचीत करके सुलझने में कामयाब रहेंगे। परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा और लोग आपसे प्रसन्न रहेंगे।

error: Content is protected !!