इन राशि पर रहेगी हनुमान की कृपा, नौकरी में होगी तरक्की, जानें अपना राशिफल

मेष

मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा है। कोई अच्छी सूचना प्राप्त हो सकती है, जिससे आपका मन प्रसन्न होगा। नौकरी करने वाले जातकों की तरक्की का योग बन रहा है। कार्यक्षेत्र में कोई भी काम जल्दबाजी में न करें, अन्यथा बात बिगड़ सकती है। व्यापार करने वाले जातकों को सोच समझ कर धन खर्च करना होगा, नहीं तो धन हानि हो सकती है। शिक्षा के क्षेत्र में छात्रों के लिए दिन ठीक है। स्वास्थ का ध्यान रखें।

वृषभ

वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन व्यस्त रहेगा। नौकरी कर रहे जातक अत्यधिक कार्यभार के चलते व्यस्त रहेंगे।  माता पिता के साथ समय व्यतीत करें, उन्हें अच्छा लगेगा। व्यापार करने वाले जातकों के व्यापार में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। परिवार के सदस्य के किसी प्रकार के वाद विवाद से बचें। फालतू के खर्चे हो सकते हैं, सोच समझ कर चलना होगा।स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।

मिथुन 

मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन शानदार रहेगा। व्यापार करने वाले जातकों को सावधान रहने की आवश्यकता है। किसी को पैसा उधार न दें और न ही उधार लें। जीवनसाथी के साथ विवाद हो सकता है, आप इस विवाद को ठीक करने में कामयाब रहेंगे। धार्मिक कार्यक्रम में परिवार के साथ शामिल हो सकते हैं। अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना होगा।

कर्क 

कर्क राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा रहेगा। नौकरी करने वाले जातकों का स्थानांतरण या प्रमोशन हो सकता है। आपको कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। शिक्षा ग्रहण कर रहे छात्र विदेश में पढ़ाई के लिए जाने का सोच सकते हैं। घर पर किसी रिश्तेदार का आगमन हो सकता है। अपना अधिकांश समय परिवार के साथ व्यतीत करें। सेहत की बात करें तो आपकी सेहत में सुधार आएगा।

सिंह 

सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव वाला रहने वाला है। नौकरी कर रहे जातकों की लाइफ में तनाव हो सकता है। कार्यक्षेत्र में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतें। आपके द्वारा किया गया कार्य अच्छा रहेगा। पुराने अटके कार्य को आज खत्म करने के लिए दिन अच्छा है। इलेक्ट्रॉनिक आइटम इस्तेमाल करते समय सावधानी बरतें, अन्यथा कोई दुर्घटना घटित हो सकती है।

कन्या 

कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिला जुला रहने वाला है। नौकरी करने वाले जातकों के लिए आज का दिन ठीक रहेगा। दोस्तों के साथ ज्यादा समय व्यतीत करेंगे। व्यापार करने वाले जातकों को आज व्यापार में अत्यधिक मुनाफा हो सकता है, जिस कारण आपका मन प्रसन्न रहेगा। किसी खास व्यक्ति से मुलाकात  होगी जो काफी अच्छी रहेगी। संतान पक्ष  की ओर से आप चिंतित रहेंगे।

तुला

तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन बढ़िया रहने वाला है। व्यापार करने वाले जातकों के लिए दिन बहुत अच्छा रहेगा। व्यापार में लाभ के योग बन रहे हैं। शिक्षा ग्रहण कर रहे छात्रों के लिए दिन तनाव भरा रहेगा। नौकरी करने वाले जातकों के लिए दिन ठीक ठाक रहेगा। घर  से बाहर निकलते समय अपने बुजुर्गों का आशीर्वाद अवश्य लें। खानपान पर विशेष ध्यान रखें।

वृश्चिक 

वृश्चिक राशि के जातकों के मन में आशा-निराशा के भाव आ सकते हैं। वाणी में मधुरता बनी रहेगी। व्यापार करने वाले जातकों की आय में वृद्धि होगी। सेहत का ध्यान रखें। आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। लाभ के अवसर बढ़ेंगे। सम्पत्ति में निवेश कर सकते हैं। परिवार के सदस्यों के साथ संबंधों में मधुरता आएगी।

धनु 

धनु राशि के जातकों के मन में शान्ति एवं प्रसन्नता रहेगी। सन्तान सुख में वृद्धि होगी। परिवार में सद्भाव का माहौल बनेगा। वाहन संबंधी खर्च बढ़ सकते हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा। खर्चों में वृद्धि होगी। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। स्वभाव में जिद्दीपन रहेगा। जीवनसाथी से किसी बात पर नोकझोंक हो सकती है। खानपान के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। शिक्षा ग्रहण कर रहे छात्रों के लिए आज का दिन अत्यधिक मेहनत वाला रहेगा, परंतु सफलता हासिल होगी। सन्तान पक्ष की ओर से मन परेशान रहेगा।

मकर 

मकर राशि के जातकों का कला या संगीत के प्रति रुझान बढ़ सकता है। धर्म-कर्म में व्यस्तता अधिक रहेगी। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जा सकते हैं। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। मानसिक तनाव रहेगा। भाइयों से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। सन्तान सुख में वृद्धि होगी। मानसिक शान्ति बनी रहेगी। आत्मविश्वास में कमी आ सकती है। व्यापार करने वाले जातकों को कोई भी डील करने से पहले सोच विचार करना होगा। नहीं तो नुकसान हो सकता है।

कुंभ 

कुंभ राशि के जातकों का दिन आत्मविश्वास से भरपूर रहेगा। मन प्रसन्न रहेगा। कारोबार में कठिनाइयां आ सकती हैं। परिश्रम अधिक रहेगा। परिवार का साथ मिलेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। खर्च अधिक रहेंगे। कार्यक्षेत्र मेंविपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। अधिक परिश्रम के बावजूद सफलता प्राप्त नहीं होगी। परिश्रम की अधिकता रहेगी। लाभ की स्थिति में सुधार होगा। कार्यक्षेत्र के काम के चलते लंबी यात्रा पर जा सकते हैं।

मीन 

मीन राशि के जातकों की पठन-पाठन में रुचि रहेगी। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। सन्तान के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। किसी पुराने मित्र का आगमन हो सकता है। धैर्यशीलता में कमी आएगी। सेहत का ध्यान रखें। मन में शान्ति एवं प्रसन्नता के भाव रहेंगे। माता का सानिध्य एवं सहयोग मिलेगा। सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। किसी सम्पत्ति से धनार्जन के साधन बन सकते हैं।

error: Content is protected !!