हार्वेस्टर की डिमांड बढ़ी;धान कटाई जोरों से

 

राजनांदगांव(दैनिक पहुना)। जिले में इन दिनों यानि अगहन के महीने में धान कटाई का काम शुष्क और साफ मौसम रहते जोरों से चल रहा है। धान कटाई में हार्वेस्टर की मांग किसानों में बढ़ गई है। प्रति एकड़ के हिसाब से किराये पर कटाई की जाती है। बड़ी संख्या में हार्वेस्टर दूसरे प्रदेशों से आये हुए हैं। पंजाब, हरियाणा आदि के हार्वेस्टर हर वर्ष आते है। इस वर्ष बरसात का मौसम लंबा खिंचने की वजह से खेतों में नमी अभी अभी भी काफी है जिससे हार्वेस्टर चलाने में कुछ दिक्कत आ रही है। बहुत से खेत ऐसे हैं जहां की अर्ली हो या लेट वेरायटी दोनों तरह की धान की फसलें हंसिया मजदूर लगाकर या रिपर मशीन से की जा रही है। हंसिया से कटाई करने वाले श्रमिक प्रतिदिन 8 घंटे के हिसाब से मजदूरी लगती है और रिपर मशीन से धान कटाई करने पर घंटा हिसाब से चार्ज लगता है। वैसे हार्वेस्टर से धान कटाई को किसान अन्य विधियों से सस्ता बता रहे हैं। ज्ञातव्य है जिले सहित छत्तीसगढ़ प्रदेश भर में समर्थन दर पर नये सीजन की धान खरीदी का काम एक नवंबर से आरंभ हो चुका है। जिला विभाजन के बाद अब छोटे हो चुके राजनांदगांव जिले में अब 74 सोसायटी और उनके अंतर्गत 86 धान खरीदी केंद्र रह गये हैं।

error: Content is protected !!