सारंगढ़। छत्तीसगढ़ के सारंगढ़ जिले में होली का उत्सव उस वक्त मातम में बदल गया, जब सरसीवा थाना क्षेत्र के तिलाईपाली मोड़ के पास सड़क हादसे में दो नाबालिगों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद गांव में मातम पसर गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
पुलिस के मुताबिक, रायगढ़ के मिट्ठूगुड़ा निवासी 16 वर्षीय अमर कुर्रे पिता सुरेंद्र कुर्रे, 17 वर्षीय साहिल महंत पिता शंकर महंत बाइक से अपने नाना के यहां से घर लौट रहे थे। इसी दौरान तिलाईपाली मोड़ के पास उनकी बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई। मोड़ पर संतुलन बिगड़ने से बाइक फिसल गई और दोनों युवक सड़क पर जोरदार तरीके से गिर पड़े। गिरने के दौरान दोनों को गंभीर चोटें आईं, जिससे उनकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही सरसीवा पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

