होली का त्योहार इस बार आपके लिए लाएगा खुशियां, पढ़ें अपना राशिफल

मेष 
आज का दिन आपके लिए घूमने फिरने जाने के लिए रहेगा। आप उसमें वाहन सावधानी से चलाएं। व्यापार कर रहे लोगों को कुछ उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ेगा। अपनी मेहनत जारी रखें। परिवार के सदस्यों में आप किसी बंटवारे को लेकर लड़ाई झगड़ा हो सकता है, जिसमें आप दोनों पक्षों की सुनकर कोई निर्णय लें।

वृषभ 
आज का दिन आपके लिए तनावग्रस्त रहने वाला है। आपको अपने किसी मित्र की ओर से कोई निराशाजनक सूचना मिल सकती है। आप अपने कामों को लेकर भाग दौड़ करेंगे तभी वह पूरे हो सकेंगे। स्वास्थ्य में चल रही समस्याओं को यदि आपने नजर अंदाज किया, तो भविष्य में वह कोई बड़ी बीमारी का रूप ले सकती हैं।

मिथुन
आज का दिन आपके लिए किसी नए काम की शुरुआत करने के लिए अच्छा रहेगा। आपका कोई संतान से संबंधित काम लंबे समय से अटक रहा था तो  उसके पूरे होने की संभावना है। प्रतिस्पर्धा का भाव आपके मन में रहेगा। व्यवसाय में आर्थिक स्थिति को लेकर आप थोड़ा चिंतित रहेंगे।

कर्क 
आज का दिन आपके लिए एक से अधिक स्रोतों से आय दिलाने वाला  रहेगा। व्यवसाय में आप  कोई बड़ा काम साझेदारी में कर सकते हैं। परिवार में यदि किसी बात को लेकर मतभेद चल रहे थे, तो वह भी  दूर होंगे। आपके बिजनेस में आपकी दीर्काघलीन योजनाओं को गति मिलेगी।

सिंह
आज का दिन आपके लिए व्यर्थ के बाद विवाद में पड़ने से बचने के लिए रहेगा। इसलिए आप अपने आसपास हो रहे वाद विवादों को अनदेखा न करें। राजनीति में कार्यरत लोगों के ऊपर कोई गलत आरोप लगा सकता है,जिसे आप अपनी चतुर बुद्धि से दूर कर पाएंगे। आपका कोई मित्र आपके घर दावत पर आ सकता है।

कन्या 
आज का दिन आपके लिए संपत्ति संबंधित मामलों में बहुत ही सूझबूझ से आगे बढ़ने के लिए रहेगा। आप अपने व्यवहार के कारण लोगों के बुरे बन सकते हैं। संतान की शिक्षा में आ रही समस्याओं को लेकर आपको अकस्मात यात्रा पर जाना पड़ सकता है। विदेशो से व्यापार कर रहे लोग  किसी डील को बहुत ही सोच विचार कर फाइनल करें।

तुला 
आज का दिन आपके लिए प्रसन्नता दिलाने वाला रहेगा। आपको किसी धार्मिक यात्रा पर जाने का मौका मिलेगा। पार्टनरशिप में आप किसी काम को ना करें, नहीं तो समस्या हो सकती है। आपको अपने मित्रों का पूरा साथ मिलेगा। घूमने फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हो सकती है।

वृश्चिक 
आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको किसी वाद विवाद से दूर रहने की आवश्यकता है। आपके पिताजी आपको कोई आवश्यक सूचना सुना सकते हैं। आप संतान को संस्कारों व परंपराओं की शिक्षा देंगे। अध्ययन व अध्यात्म की कार्यों की ओर आप अग्रसर रहेंगे।

धनु 
आज के दिन आपके लिए परिवार में चल रहे समस्याएं फिर से सिर उठा सकती हैं जो आपको परेशान करेंगी। बिजनेस में भी आपको कोई नुकसान होने से बड़ा झटका लग सकता है,जिस कारण आपका किसी से भी बातचीत करने का मन नहीं करेगा। आप अपने जीवनसाथी से अपने मन में चल रही समस्याओं को लेकर बातचीत कर सकते हैं। आप अपने आवश्यक कामों को पूरा करने के लिए उनकी सूची बनाकर आगे बढ़े तो आपके लिए अच्छा रहेगा।

मकर 
आज का दिन आपके लिए समस्याओं भरा रहने वाला है। आपको अपने किसी दूर रह रहे परिजन से कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती हैं। आपको कोई आंखों से संबंधित समस्या हो सकती है जिसमें आपको डॉक्टरी परामर्श अवश्य लेना होगा। आपको  किसी से मांग कर वाहन चलाने से बचना होगा। कार्यक्षेत्र में आप अपने जूनियर से काम निकालने के लिए आपको वाणी की मधुरता बनाए रखनी होगी।

कुंभ 
आज का दिन आपके लिए किसी कानूनी मामले में जीत दिलाने वाला रहेगा। आप अपने सोचे समझे कामों को पूरा करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। आप किसी से बहुत ही तोल मोल कर बोले,नहीं तो उन्हें आपकी कोई बात बुरी लग सकती है। आप किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं। आपके मन में यदि किसी काम को लेकर शंका बनी हुई है तो आप उसे दूर करके ही आगे बढ़े। आपकी संतान पढ़ाई के साथ-साथ किसी कोर्स में भी दाखिला ले सकती हैं।

मीन 
आज का दिन आपके लिए किसी नए काम की शुरुआत करने के लिए अच्छा रहेगा। आप माता-पिता के सलाह मश्वरे से कसी बिजनेस में अत्यधिक मात्रा में धन लगा सकते हैं। आपके घर किसी अतिथि का आगमन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा।  आप अपने परिवार के सदस्यों को किसी पिकनिक आदि पर लेकर जाने की योजना बनाएंगे। आप अपने कीमती सामानों की सुरक्षा अवश्य करें।

error: Content is protected !!