Holi Special Gujiya : घर पर बिना चीनी और मैदा के बनाए होली स्पेशल गुजिया, जानें आसान रेसिपी

Holi Special Gujiya 2026 : होली का नाम आए और गुजिया याद न आए, ऐसा तो हो ही नहीं सकता. सालभर होली का इंतजार खाने के शौकीनों को इस वजह से भी रहता है क्योंकि इस दिन गुजिया खाने का मौका जो मिलता है. पर आजकल लोग थोड़े हेल्थ कॉन्शियस हो गए हैं और मीठा, तला हुआ और मैदा से बनी चीजें खाना अवॉइड ही करते हैं.

अगर आप इसी वजह से गुजिया नहीं खा रहे हैं, तो ऐसा करने की बिल्कुल जरूरत नहीं है. क्योंकि आज हम आपको कुछ स्मार्ट टिप्स बतायेंगे, जिन्हें अपना कर आप गुजिया को हेल्दी ट्विस्ट दे सकते हैं. तो चलिए जानते हैं आसान और हेल्दी टिप्स.

मैदा की जगह लें हेल्दी आटा

मैदा की बजाय गेहूं का आटा इस्तेमाल करें.आप मल्टीग्रेन आटा या ओट्स पाउडर मिलाकर भी आटा गूंध सकते हैं. इससे फाइबर बढ़ेगा और गुजिया ज्यादा हेल्दी बनेगी.

डीप फ्राई की जगह बेक या एयर फ्राई करें

गुजिया को डीप फ्राई करने के बजाय बेक करें.180°C पर 18–20 मिनट तक बेक करें. या फिर एयर फ्रायर का इस्तेमाल करें.इससे अनावश्यक तेल से बचाव होगा.

चीनी की जगह हेल्दी स्वीटनर

रिफाइंड चीनी की जगह गुड़ पाउडर, खजूर पेस्ट, नारियल चीनी का उपयोग करें. इससे स्वाद भी बढ़ेगा और पोषण भी.

भरावन को बनाएं सुपर न्यूट्रिशियस

पारंपरिक मावा की जगह या साथ में मिलाएं.भुना हुआ सूखा नारियल, कटे बादाम, काजू, पिस्ता, चिया सीड्स या अलसी, भुना हुआ सूजी + पनीर क्रम्बल (लो फैट) प्रोटीन और हेल्दी फैट्स बढ़ेंगे.

पोर्शन कंट्रोल भी जरूरी

हेल्दी गुजिया भी सीमित मात्रा में ही खाएं. 2–3 छोटी गुजिया काफी हैं त्योहार का स्वाद लेने के लिए.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!