मूंग दाल कचौरी कैसे बनाते है? आइये बनाना सीखें

कचौड़ी भारत की पसंदिता खानो में से एक है | इसे बहुत से लोग खस्ता कचौड़ी भी कहते है | कचौड़ी को भी कितनी तरीको से बनाया जाता है जैसे आलू कचौड़ी, उरद दाल कचौड़ी, मूंग दाल कचौड़ी आदि | और ऐसे में आज मैं आपके लिए मूंग दाल कचौड़ी बनाने की विधि ले के आयी हूँ | मूंग दाल कचौड़ी को आप किसी भी टाइम पे खा सकते है ब्रेकफास्ट में स्नैक्स के टाइम या तो फिर चाय के साथ | इसे बनाने में ज्यादा से ज्यादा 30-40 मिनट लगता है | तो चलिए देखते है कि इसे कैसे बनाते है और इसे बनाने में कितना टाइम लगता है…..

सामग्री:

  • मैदा(All purpos flour): 250 ग्राम
  • घी(Ghee): 50 ग्राम
  • मूंग दाल(Moong dal): 200 ग्राम
  • अदरक लहसुन पेस्ट(Gingar Garlic pest): 1 चम्मच
  • धनिया पाउडर(Coriander powder): 1 चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर(Red chili powder): 1 चम्मच
  • आमचूर पाउडर(Aamchoor power): 1 चम्मच
  • गरम मशाला पाउडर(Garam mashala): 1 चम्मच
  • नमक: स्वाद अनुशार
  • पानी(Water)
  • तेल(Oil): (तलने के लिये)

बनाने की विधि:

  1. सबसे पहले गैस पे पैन रखे और मध्यम आंच पे मूंग दाल को भूरा रंग होने तक भुने |
  2. यहाँ पे आप देख सकते है की हमारी मूंग भूरा होना शुरू हो गयी है | (इसे हमेशा चलाते रहे नहीं तो दाल अच्छी नहीं भुनेगी) |
  3. और हमारी मूंग दाल भूनकर एक जैसी रंग की हो गयी है | अब गैस को बंद कर दे और इसे ठंढा होने के लिए छोड़ दे |
  4.  ठंढा होने के बाद इसे मिक्सर ग्राइंडर में दरदरा पीस ले |
  5. हरी दाल बिल्कुल ऐसा होना चाहिए थोड़ा पाउडर और थोड़ा डेन डेन जैसा |
  6. अब इसमें अदरक लहसुन पेस्ट, धनिया पाउडर, लाल मिर्च, आमचूर पाउडर, गरम मशाला, और नमक डालकर उसे अच्छे से मिलाये |
  7.  फिर उसमे थोड़ा सा पानी डालकर मिलाये जिससे की हमें कचौड़ी में स्टफिंग करने में आसानी हो |
  8. और हमारी मिक्सचर बनकर तैयार है |
  9. अब हम आता गूथ लेंगे…. उसके लिए एक कटोरे में मैदा ले लेंगे और उसमे घी और थोड़ा सा नमक डाल देंगे और उसे मिलाएंगे |
  10. अब उसमे थोड़ा थोड़ा पानी डालकर और उसे गुंथे |
  11. फिर हम उसे बोर्ड पे रखकर उसे अच्छे में गूथ लेंगे और फिर उसे उसी बॉउल में रखकर किचेन टॉवेल से ढककर 10-15 मिनट के लिए सेट होने के लिए रख दे |
  12. 15 मिनट बाद उसे निकाले और ऐसे एक बार और अच्छे से मिला ले और उसके छोटे छोटे भाग करके उसको लोई बना ले |
  13. फिर लोई को चारो तरफ से दबाते हुए बिच में होल बना ले और उसमे डाल के मिक्सचर को डाल दे |
  14. और उसे चारो तरफ से बंद कर दे और अगर एक्स्ट्रा आटा बचे तो उसे निकाल दे |
  15. और उसे हल्का बेल दे ताकि तेल में जाके कचौड़ी फारे नहीं |और ऐसे ही पूरी कचौड़ियाँ बना कर तैयार कर ले |
  16. फिर गैस पे तेल रखे और जब तेल हल्का गरम हो जाये तभी कचौड़ियों को डाल दे |
  17. कुछ ही देर में कचौड़ियाँ तेल के ऊपर आ जाएँगी |तब उसे पलट दे और उसे पकने दे |
  18. इसे पकने के करीब करि 8-10 मिनट लग जाता है | हमारी कचौरी लगभग पक गयी है | इसे हम टिसू पेपर पे निकाल लेंगे |
  19. और हमारी कचौरियाँ बनकर बिल्कुल तैयार है |

इसे आप भुनी हुई हरी मिर्च, धनिये की चटनीइमली की चटनी आदि के साथ पड़ोस सकते है |

इसे आप एयर कंटेनर के डब्बे में बंद करके एक हप्ते तक खा सकते है |ये कचोरियाँ जल्दी ख़राब नहीं होंगी |

सुझाव:

  • मूंग डाल को हमेशा चलाते रहे नहीं तो दाल अच्छी नहीं भुनेगी |
  • मूंग को दरदरा पीसना है |
  • मैदा को हमें हार्ड गुथना है तो ज्यादा पानी का इस्तेमाल नहीं करे |
  • कचौड़ियों को धीमी आंच पे पकाये |

error: Content is protected !!