सप्ताह का पहला दिन कैसा रहेगा आपके लिए,जानें अपना भाग्यफल

मेष  : मेष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह बेहद शुभ साबित होने वाला है। सप्ताह की शुरुआत में किसी इष्ट-मित्र या प्रभावी व्यक्ति की मदद से जिंदगी आसान और खूबसूरत सी लगती नजर आएगी। इस दौरान आप कठिन से कठिन कार्य या जिम्मेदारी को बड़ी आसानी से निबटाने में कामयाब होंगे। इस दौरान आपको किसी कार्य विशेष के लिए किसी बड़े मंच पर सम्मानित किया जा सकता है। व्यवसाय से जुड़े लोगों को पूर्व में किए गए धन निवेश का खासा लाभ होगा। बाजार में आपकी साख बढ़ेगी।

वृष :वृष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत में घरेलू एवं कार्यक्षेत्र से जुड़े जरूरी कामों को निबटाने के लिए अधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है। आवश्यक कार्यों को निबटाने को लेकर बना दबाव आपके तनाव का कारण बन सकता है। पैतृक संपत्ति की प्राप्ति में कुछेक अड़चनें आ सकती हैं। सप्ताह के मध्य का अधिकांश समय धार्मिक-सामाजिक कार्यों में बीतेगा।

मिथुन :मिथुन राशि के जातकों को इस सप्ताह किसी भी बड़े निर्णय को जल्दबाजी या असमंजस की स्थिति में लेने से बचना चाहिए। किसी भी प्रकार के नुकसान से बचने के लिए अपने शुभचिंतकों की राय की अनदेखी न करें। यदि आपको बीते कुछ समय से कारोबार में घाटा सहना पड़ रहा था तो इस सप्ताह आपको हालात कुछ बदलते हुए नजर आएंगे। आर्थिक मामलों में धीरे-धीरे ही सही लेकिन प्रगति होती नजर आएगी।

कर्क :कर्क राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत में खराब सेहत के चलते किसी बड़े अवसर को खो देने के कारण मन खिन्न रहेगा। इस दौरान घर-परिवार के किसी सदस्य के साथ किसी बात को लेकर वाद-विवाद हो सकता है। खास बात ये कि इस समय किसी मुद्दे को लेकर माता-पिता से भी अपेक्षित सहयोग न मिल पाएगा। व्यवसाय से जुड़े लोगों को अपने कपंटीटर से कड़ा मुकाबला करना पड़ सकता है।

सिंह :सिंह राशि के जातकों के लिए इस सप्ताह पास के फायदे में दूर का नुकसान करने से बचना चाहिए। इस सप्ताह किसी की छोटी सी बात पर उलझने की बजाय उसे इग्नोर करना बेहतर रहेगा, अन्यथा आप बेवजह के विवादों के कारण आप अपने लक्ष्य से भटक सकते हैं। आर्थिक दिक्कतों से बचने के लिए आपको इस सप्ताह शुरु से ही धन का प्रबंधन करके चलना होगा। सेहत और संबंध की दृष्टि से सप्ताह के मध्य का समय आपके लिए विपरीत रहने वाला है।

कन्या : कन्या राशि वालों को आज कर्मोद्योग में तत्परता से लाभ होगा। स्वजनों से सुख और पारिवारिक मंगल कार्यों की खुशी होगी। रचनात्मक कार्यों में मन लगेगा। विपरीत परिस्थिति उत्पन्न होने पर क्रोध पर काबू रखें। घर गृहस्थ की समस्या सुलझ जायेगी।

तुला: तुला राशि वालों को आज शिक्षा व प्रतियोगिता के क्षेत्र में विशेष उपलब्धि के योग बन रहे हैं। आय के नए स्रोत बनेंगे और वाक्पटुता आपको विशेष सम्मान दिलाएगी।

वृश्चिक: वृश्चिक राशि वालों का आज आर्थिक पक्ष मजबूत होकर धन, सम्मान, यश, कीर्ति की वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में आज रुका हुआ कार्य सिद्ध होगा और प्रियजनों से भेंट होगी। वाणी पर संयम न रखने से विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है।

धनु: धनु राशि वालों का आज गृहोपयोगी वस्तुओं पर धन का खर्चा होगा। सांसारिक सुख भोग के साधनों में वृद्धि होगी। आधीनस्थ कर्मचारी या किसी संबंधी के कारण तनाव बढ़ सकता है। रूपये पैसे के लेन-देन में सावधानी बरतें अन्यथा धन फंस सकता है। दिन में राज्य कार्य कोर्ट कचहरी के चक्कर काटने पड़ सकते हैं जिसमें अन्ततः आपकी विजय हो जाएगी। आपके विरूद्ध षड़यंत्र विफल हो जाएंगे।

मकर: मकर राशि वालों का आज व्यावसायिक क्षेत्र में मन के अनुकूल लाभ होने का हर्ष होगा। आर्थिक स्थिति पूर्वीपेक्षा अधिक मजबूत होगी। व्यवसाय परिवर्तन की योजना बन रही है। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता और पारिवारिक उत्तरदायित्व पूर्ण होंगे। सायंकाल में धार्मिक स्थानों की यात्रा का प्रसंग प्रबल होकर स्थगित होगा।

कुंभ: कुंभ राशि स्वामी शनि की प्रथम स्थिति के कारण जीवनसाथी को अकस्मात् शरीर कष्ट होने से भागदौड़ व अधिक खर्चे की स्थिति आ सकती है। किसी संपत्ति के खरीद-फरोख्त के समय उसके पूर्व संपत्ति के सारे वैधानिक पहलुओं पर गंभीरता से विचार कर लें। सायंकाल के समय जीवनसाथी के स्वास्थ्य में सुधार हो जाएगा और पूर्ण स्वस्थ होने में समय लगेगा।मीन: मीन राशि वालों का वैवाहिक जीवन आनन्ददायक बीतेगा। आज पास व दूर की सकारणीय यात्रा भी हो सकती है। बिजनस में बढ़ती प्रोग्रेस से काफी खुशी होगी। विद्यार्थियों को मानसिक बौद्धिक भार से छुटकारा मिलेगा। सायंकाल के समय घूमने फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है। आपका दिमाग भी रिलेक्स होगा। माता-पिता की सलाह और आशीर्वाद उपयोगी सिद्ध होगी।

error: Content is protected !!