पत्नी को वीडियो कॉल कर पति ने लगा ली फांसी…

इंदौर। इंदौर परदेशीपुरा थाना क्षेत्र में रविवार देर रात एक युवक ने पारिवारिक कारणों के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस दौरान उसने मायके गई पत्नी को वीडियो कॉल कर कहा था कि ‘मैं फांसी लगा रहा हूं।’ एडीसीपी अमरेंद्र सिंह के मुताबिक 30 वर्षीय मनोज पुत्र रामलाल की चार साल पहले शादी हुई थी।

उसका पत्नी से कई माह से विवाद चल रहा था। इसके चलते पत्नी जयश्री डेढ़ साल के बेटे को लेकर नागदा स्थित मायके चली गई थी। स्वजन ने बताया कि पत्नी के मायके चले जाने से वह काफी दुखी थी। कई बार उसने पत्नी को वापस आने को कहा था, लेकिन बात नहीं बनी।

सुसुराल वालों को जानकारी दी

आत्महत्या से पहले उसने पत्नी से वीडियो कॉल पर बात की थी। इस दौरान बाद मनोज ने कहा था कि मैं फांसी लगाकर जान दे रहा हूं। पत्नी ने तुरंत ससुराल पक्ष के लोगों को जानकारी दी। स्वजन मनोज के कमरे में गए तो वह फंदे पर लटका मिला। मनोज निजी कंपनी में डिलीवरी बाय का काम करता था।

लाइव वीडियो कॉल में लगा ली फांसी

पहले मनोज पत्नी से कर रहा था, इसी दौरान उसने कहा कि देख मैं फांसी लगा रहा हूं। पत्नी यह देख घबरा गई और उसे ऐसा नहीं करने को कहती रही। इसके बाद भी मनोज नहीं माना और जाकर फांसी के फंदे पर लटक गया।

पत्नी ने परिवार के लोगों को इसकी जानकारी दी और उन्होंने तुरंत ससुराल वालों से संपर्क किया। लेकिन जब तक वो मनोज कमरे तक पहुंचे, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

error: Content is protected !!