भाजपाइयों में हिम्मत है तो केंद्र की गलत नीतियों का विरोध करके दिखायें- हेमा देशमुख

राजनांदगांव। महापौर एवं प्रदेश महिला कांग्रेस की उपाध्यक्ष श्रीमती हेमा देशमुख ने पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह द्वारा पांच माह में पांच राज्यों के मुख्यमंत्री बदले जाने को लेकर दिए गए बयान पर पलटवार करते हुए कहा है कि भाजपा के नेता अपनी नाकामियों को छुपाने और जनता को गुमराह करने में माहिर हैं। ये राज्य का विकास नहीं करते बल्कि सीएम का विकास करते हैं। बेचना ही भाजपा का विकास है।
महापौर ने कहा कि देश में सबसे मजबूत होन का दम भरने वाली पार्टी भाजपा भीतर ही भीतर अपनी कमजोरियों को महसूस करने लगी है। आगामी दिनों में जिन राज्यों में विधानासभा चुनाव होने वाले हैं, वहां भाजपा को हार का डर सताने लगा है, इसीलिए उन्हें लगता है कि शायद मुख्यमंत्री को ही बदलने से कोई बात बन जाए। यही सोचकर भाजपा द्वारा पांच राज्यों के मुख्यमंत्रियों को बदला गया, इसे भी डॉ. रमन सिंह अपनी पार्टी की उपलब्धि बता रहे हैं, जो बहुत ही शर्मनाक है।

error: Content is protected !!