सीएम भाजपा प्रतिनिधि मंडल को मिलने का समय दिये तो ठीक,नहीं तो दिखायेंगे काला झंडा

 

राजनांदगांव(दैनिक पहुना)। इस क्षेत्र में छत्तीसगढ़ की कांग्रेस शासित सरकार के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल वैसे तो कुछ दिनों से ताबड़तोड़ दौरा कर रहे हैं, लेकिन भाजपा के प्रतिनिधि मंडल को क्षेत्र विकास और समस्यायें रखने का एक भी अवसर नहीं दिया है। यह कहना है जिला भाजपा अध्यक्ष रमेश पटेल का। कहा कि सीएम बघेल ने कल सुबह 8 बजे यहां सर्किट हाऊस में भाजपा प्रतिनिधि मंडल को क्षेत्रीय विषयों को लेकर मिलने का समय दिया है। यह ठीक बात है,लेकिन फिर भी वे नहीं मिलते हैं तो भाजपा उन्हें काला झंडा दिखाने के लिये पूरी तैयारी मेें है। ज्ञात हो कि आज शाम भाजपा द्वारा आर के नगर चौक में काला झंडा दिखाने की तैयारी की बात शहर में अंदर ही अंदर फैल रही थी, जिसे लेकर जिला भाजपा अध्यक्ष से सवाल दागे जाने पर उन्होंने उक्त बातें कहीं। अंत में कहा कि राजनीति है,यह सब करना पड़ता है। उन्होंने बताया कि वे स्वयं आज दोपहर प्रदेश भाजपा कार्य समिति की बैठक में रायपुर गये हुए हैं।

error: Content is protected !!