इन राशियों पर पड़ेगी सूर्य की किरण, तो इन राशि को मिलेगा प्रमोशन… जानें अपना राशिफल

मेष 

मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन आत्मविश्वास से भरा रहेगा। आप अपनी कला से कार्यक्षेत्र में अच्छी जगह बना पाएंगे। शिक्षा ग्रहण कर रहे जातकों की उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे। आज किसी भी कार्य को उत्साह से करेंगे, तो सफलता जरूर मिलेगी। कार्यक्षेत्र में कुछ जिम्मेदारियां हैं, तो आपको उन्हें समय रहते पूरा करना होगा।

वृषभ 

वृषभ राशि के जातकों का आज का दिन सामान्य रहने वाला है। किसी परिजन के साथ मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं, जहां आपको वाणी पर नियंत्रण रखकर बोलना होगा। कुछ महत्वपूर्ण मामले आज के दिनसुलझ सकते हैं। करियर को लेकर कुछ चिंता चल रही थी, तो उससे आज छुटकारा मिलेगा।

मिथुन

मिथुन राशि के जातकों का आज का दिन भागदौड़ भरा रहने वाला है। व्यापार करने वाले जातकों को व्यापार में कुछ नई तकनीकों को अपनाना होगा। किसी जरूरी काम के लिए सलाह मशवरा करना आपके लिए बेहतर रहेगा। किसी भी प्रकार के वाद विवाद से बचें, अन्यथा कानूनी कार्रवाई में फंस सकते हैं। आज रुका हुआ धन मिलने से आप प्रसन्न होंगे।

कर्क 

कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन उन्नति दिलाने वाला रहेगा। आज पारिवारिक रिश्ते मजबूत रहेंगे और नए संपर्कों से भी आपको लाभ मिलेगा। किसी छोटी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। अपने जीवनसाथी से कोई बात न छुपाएं, नहीं तो समस्या हो सकती है। आपका कोई पुराना लेनदेन आपके लिए समस्या बन सकता है।

सिंह

सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन खुशियां से भरा रहने वाला है। अपने घर की साज सज्जा पर पूरा जोर देंगे और जीवन साथी से किए हुए वादे को पूरा करेंगे। संतान पक्ष को बाहर कहीं घुमाने लेकर जा सकते हैं, जिससे वह प्रसन्न होंगे। कार्यक्षेत्र में आपके मान सम्मान में वृद्धि होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा।

कन्या 

कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। यदि कोई कानूनी मामले चल रहे हैं तो उनमें गति आएगी। परिवार के लोगों का पूरा साथ मिलेगा और आप अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे। जीवनसाथी से आज किसी बात पर झड़प हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आपको मन मुताबिक काम मिलेगा, जिससे आप प्रसन्न रहेंगे।

तुला 

तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। जो जातक प्रेम विवाह की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें परिवार के सदस्यों से मंजूरी मिल सकती है। आपको अपने स्वास्थ्य का अच्छे से ध्यान रखना होगा। व्यापार करने वाले जातक कुछ नई योजनाएं को शुरू कर सकते हैं। संतान के करियर से संबंधित कोई कठिन निर्णय लेना पड़ सकता है।

वृश्चिक 

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन उत्तम संपत्ति की प्राप्ति के लिए रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। करियर को लेकर आप परेशान रहेंगे। जो जातक विदेश में जाकर शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं, उनकी वह इच्छा पूरी होती दिख रही है। अपनी रीति नीति पर पूरा ध्यान करना होगा।

धनु 

धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन महत्वपूर्ण रहने वाला है। व्यापार करने वाले जातकों को कारोबार में अच्छा मुनाफा मिलेगा, जिससे आप प्रसन्न रहेंगे। घर परिवार में आपकी कुछ जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। संतान पक्ष की ओर से  कोई शुभ सूचना प्राप्त हो सकती है। घर पर किसी पूजा पाठ आदि की तैयारियों में व्यस्त रहेंगे।

मकर 

मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन भाग्य के दृष्टिकोण से उत्पन्न रहने वाला है। व्यापार करने वाले जातकों को विस्तार के लिए किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह लेनी होगी। नौकरी कर रहे जातकों को कार्यक्षेत्र में सहयोगियों की गलतियों को अनदेखा करना होगा। मित्रों के साथ किसी कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं।

कुंभ 

कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन ठीक ठाक रहने वाला है। आज आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति ध्यान देना होगा। यदि कोई आवश्यक कार्य है तो, उसे कल पर ना टालें नहीं तो आपको समस्या हो सकती है। आपके अंदर सहयोग की भावना बनी रहेगी। आपको किसी नए काम की शुरुआत करने में परिवार के लोगों का पूरा साथ मिलेगा।

मीन 

मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। जो जातक नौकरी कर रहे हैं, वह कार्यक्षेत्र में अपनी अच्छी सोच का परिचय देंगे। व्यापार कर रहे जातकों को आज नुकसान उठाना पड़ सकता है। आज किसी भी प्रकार की डील करने से बचें। यदि आपका संपत्ति संबंधित मामला चल रहा है, तो वह गति पकड़ेगा।

error: Content is protected !!