मानसून में आउटडोर प्लांट्स को हेल्दी रखना है तो फॉलो करें ये टिप्स….

मानसून का महीना काफी ज्यादा खूबसूरत होता है। इन दिनों बारिश के साथ ठंडी हवाएं गर्मी को खत्म कर देती है। हालांकि बारिश के कारण हमारे आउटडोर प्लांट्स भी खराब होने लगते हैं। खासकर के वह प्लांट्स जिन्हें पानी की ज्यादा जरूरत नहीं होती है। ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कि आप कैसे अपने आउटडोर प्लांट्स को मानसून में हेल्दी रख सकती है।

पौधों की छंटाई

बारिश के मौसम में पौधे तेजी से बढ़ते हैं। समय-समय पर पौधों की छंटाई करना चाहिए ताकि वे स्वस्थ रहें और उनकी ग्रोथ सही ढंग से हो सके। कई लोग मानसून के दिनों में पौधों की छंटाई नहीं करते हैं। इसके कारण भी मानसून में पौधे खराब होने लगते है।

फंगस से बचाव

   how to prevent plant from fungus f

नमी के कारण फंगस का प्रकोप बढ़ सकता है। पौधों में लगा फफूंदी को रोकने के लिए आपको दवाओं का स्प्रे करना चाहिए। ताकि उन्हें फंगस से बचाया जा सके। फंगस के कारण मानसून में पौधे खराब होने लगते है और पौधा पूरे तरीके से मुरझा जाता है।

गमले सही चुनें

आपको अपने पौधों को खराब होने से बचाना है तो आपको सही तरीके का गमला चुनना चाहिए। सुनिश्चित करें कि गमलों में अतिरिक्त पानी आसानी से निकल सकें। कई बार गमले में पानी जम जाता है और इससे पौधे सड़ने लगते हैं। इसलिए गमले में छेद होना जरूरी है।

कीड़े मकोड़े से बचाएं

अगर आपके पौधों में कीड़े मकोड़े ने कब्जा कर लिया है तो आपको तुरंत इसके लिए पौधों में नीम का स्प्रे डालना चाहिए। इसके अलावा आप चाहे तो कीटनाशकों का भी प्रयोग कर सकते हैं। मानसून में नियमित रूप से पौधों की जांच करना चाहिए।

error: Content is protected !!