अगर ट्राई करना है कुछ अलग और टेस्टी तो इस तरह से बनाएं मैंगो गोलगप्पा

Mango Golgappa : गर्मियों का मौसम आते ही सब के जहन में आम का नाम जरूर आता है। शायद ही कोई व्यक्ति ऐसा होगा जिसे इस मौसम में आम खाना नहीं पसंद होगा। चाहे आम का आचार हो या फिर पका हुआ आम हो, इसे देखते ही लोगों की जुबान ललचाने लगती है। आपने भी आम को कई तरीके से खाया होगा, पर एक जाने-माने शेफ ने आम को खाने का एक नया तरीका इजाद किया है।

दरअसल, उन्होंने हाल ही में अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर मैंगो गोलगप्पा की रेसिपी शेयर की है। गोलगप्पा एक ऐसा स्ट्रीट फूड है जो भारत की हर गली में आपको मिल जाएगा। इसे सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है। हर प्रदेश में इसके नाम भी अलग-अलग है। अगर आप सादा गोलगप्पे खाते-खाते बोर हो गई हैं तो आज हम आपको मैंगो गोलगप्पा को बनाने का सिंपल तरीका बताएंगे ताकि आप भी अपने गेस्ट को इस अनोखी डिश को परोस कर तारीफ बटोर सकें।

मैंगो गोलगप्पा बनाने के लिए जरूरी सामान 
  • एक कच्चा आम टुकड़ों में कटे
  • दो पके हुए आम टुकड़ों में कटे
  • एक हरी मिर्ची
  • 30 ग्राम पुदीने के पत्ते
  • 45 ग्राम हरी धनिया
  • अदरक एक टुकड़ा
  • चीनी इच्छा अनुसार
  • बूंदी इच्छा अनुसार
  • नंमक स्वाद अनुसार
  • चाट मसाला

विधि

मैंगो गोलप्पा बनाने के लिए सबसे पहले एक कच्चे और दो पके हुए आम को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें। अगर शेफ की बात करें तो उन्होंने इसे बनाने के लिए अल्फांसो आम का इस्तेमाल किया है।

आप चाहें तो अपने हिसाब से आम का चयन करें। एक ब्लेंडर में आम को डालने के बाद इसमें अदरक, एक हरी मिर्च, पुदीने के पत्ते, धनिए की पत्ती, चीनी और पानी मिला कर पीस लें।

जब ये अच्छे से ब्लेंड हो जाए तो इसे कटोरे में निकाल लें। अब इसमें अपनी स्वाद के अनुसार ही चाट मसाला और नमक मिलाएं। इसके ऊपर से बूंदी और कटे हुए आम डालें। बस आपके गोलगप्पे का पानी तैयार है। इसके साथ आप गोलगप्पे को परोस सकते हैं। गोलगप्पे के इस अलग रूप को ट्राई करके आपके गेस्ट आपकी तारीफ जरूर करेंगे।

error: Content is protected !!