
जॉब डेस्क। इंडियन फार्मर्स फर्टिलाइजर को-ऑपरेटिव लिमिटेड (IFFCO) की ओर से ट्रेनी (अकाउंट्स) के रिक्त पदों को भरने के लिए भर्ती निकाली गई है। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती के लिए पात्रता रखते हैं और सरकारी नौकरी पाना चाहते हैं वे निर्धारित अंतिम तिथि आगामी 15 अप्रैल तक फॉर्म भर सकते हैं। आवेदन पत्र ऑनलाइन माध्यम से इफको की ऑफिशियल वेबसाइट iffco.in पर जाकर भरा जा सकता है। फॉर्म भरने से पहले उम्मीदवार भर्ती के लिए पात्रता एवं मापदंड की जांच अवश्य कर लें।
क्या है योग्यता
इस भर्ती में भाग लेने के लिए कम से कम 60 फीसदी अंकों के साथ ग्रेजुएशन उत्तीर्ण किया हो। इसके साथ ही CA (Intermediate) पास किया हो। उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 30 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को ऊपरी उम्र में नियमानुसार छूट दी जाएगी। उम्र की गणना 1 अप्रैल 2026 को ध्यान में रखकर की जाएगी।
आवेदन का तरीका
- इस भर्ती में आवेदन के लिए सबसे पहले इफको की वेबसाइट पर जाकर करियर सेक्शन में जाना है।
- अब भर्ती से संबंधित लिंक पर क्लिक करना है।
- पीडीएफ में आवेदन से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- मांगी गई डिटेल भरकर आवेदन पत्र भरकर सबमिट कर दें।
- अंत में फॉर्म को सबमिट करके एक प्रिंटआउट निकालकर भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें।

- IFFCO Trainee Accounts Recruitment 2026 Application Form
- नोटिफिकेशन डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें।
कैसे होगा चयन
इस भर्ती में चयनित होने के लिए उम्मीदवारों को पहले कंप्यूटर बेस्ड ऑनलाइन टेस्ट से गुजरना होगा। इसके बाद अभ्यर्थियों को पर्सनल इंटरव्यू के लिए आमंत्रित किया जायेगा। अंत में उम्मीदवारों को मेडिकल टेस्ट में सफल होना होगा। सभी चरणों में सफल उम्मीदवारों को नियुक्ति प्रदान की जाएगी। चयनित होने वाले उम्मीदवारों को पहले 1 वर्ष ट्रेनिंग के दौरान 48000 रुपये प्रति महीना स्टाइपेंड दिया जायेगा। ट्रेनिंग कंप्लीट होने के बाद पे स्केल 40000-75000 रुपये (12 लाख CTC प्रतिवर्ष) स्टाइपेंड मिलेगा। नियुक्ति की अवधि 3 वर्ष के लिए होगी।

