2 करोड़ से अधिक का अवैध गांजा जब्त, 5 आरोपी गिरफ्तार…

बेमेतरा। बेमेतरा जिले में अवैध गांजा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 2 करोड़ रुपए से अधिक का गांजा जब्त किया गया है। मध्यप्रदेश के इंदौर की NCB की टीम ने 6 क्विंटल 28 किलो गांजे के साथ 5 आरोपियों को भी गिरफ्तार किया। मामला बेमेतरा सिटी कोतवाली क्षेत्र का है। सिटी कोतवाली पुलिस ने बताया कि गुरुवार शाम को उन्हें सूचना मिली थी कि बेमेतरा-रायपुर राष्ट्रीय राजमार्ग के कठिया गांव के राजपूत ढाबे के पास दो संदिग्ध गाड़ियों में गांजे की बड़ी खेप की सप्लाई हो रही थी। जिसे मध्यप्रदेश के इंदौर शहर की NCB की टीम ने पकड़ा है।

सूचना मिलने पर बेमेतरा सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पकड़े गए दोनों वाहनों से कुल 6 क्विंटल 28 किलो अवैध गांजा जब्त किया गया है। बरामद किए गए गांजे की अनुमानित कीमत 2 करोड़ रुपए से अधिक है। पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। साथ ही दोनों वाहनों को जब्त कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि गांजे की सप्लाई ओडिशा से मध्यप्रदेश की जा रही थी, जिसके बारे में इंदौर के नारकोटिक्स विभाग को पता चला। पुलिस ने लोकेशन ट्रेस कर मध्यप्रदेश पहुंचने से पहले ही दोनों वाहनों को बेमेतरा में पकड़ लिया।

error: Content is protected !!