भाजपा प्रकोष्ठ संयोजकों की हुई महत्वपूर्ण बैठक…

रायपुर। आज भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव , प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय और प्रदेश महामंत्री रामजी भारती की उपस्थिति में आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों के परिपेक्ष्य में भाजपा प्रकोष्ठ संयोजकों की महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक में विभिन्न प्रकोष्ठ संयोजकों की उपस्थिति रही।

बता दें कि पार्टी शाम पांच बजे विकसित भारत संकल्प पत्र, मोदी की गारंटी लॉन्च करेगी। साथ ही आज विधिवत रूप से प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय रथ को रवाना करेंगे। इस कार्यक्रम में प्रदेश सह प्रभारी नितिन नबीन, प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव उपमुख्यमंत्री अरुण साव, विजय शर्मा एवं समिति के संयोजक राम विचार नेताम, ओपी चौधरी, प्रेम प्रकाश पांडे मौजूद रहेंगे।

error: Content is protected !!