कैसे शुरू हुई वारदात
पीड़िता रोशिता तिर्की ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 14 नवंबर की रात करीब 12 बजे वह अपनी बहन रिया तिर्की के साथ अपने बीमार भाई अटल कुमार भगत के लिए खाना देने कृष्णा हाइट्स, ब्लॉक-1, फ्लैट 102, कमल विहार पहुंची थी। खाना देकर वापस जाने लगी तो लिफ्ट के पास एक महिला और तीन युवक नशे की हालत में खड़े थे।
इन आरोपियों ने खुद को पुलिस वाला बताकर दोनों बहनों से पूछताछ शुरू कर दीष फिर बलपूर्वक उन्हें उनके भाई के फ्लैट में धकेल दिया। कमरे में घुसकर बेरहमी से मारपीट की, गले पर चाकू लगाया, रोशिता से छेड़छाड़ की।
दर्ज शिकायत से मिली जानकारी अनुसार, जैसे ही दोनों बहनें कमरे में पहुंची, आरोपियों ने हाथ-मुक्का, बेल्ट से मारना शुरू कर दिया। विरोध करने पर युवकों ने चाकू निकालकर अटल भगत के गले पर टिकाया और धमकी दी कि आवाज निकाली तो जान से मार देंगे।
1.5 लाख का सामान लूटकर ले गए
पीड़ितों ने थाने में दर्ज FIR में बताया कि आरोपियों ने 2 लाख की मांग की ATM से पैसे निकलवाए, मोबाइल बाइक लैपटॉप सब लूटकर ले गए। गैंग ने पीड़ितों से 2 लाख रुपये की मांग की। पैसे नहीं होने पर रिया तिर्की के पर्स से 7,000 रुपये और नवनीत कुजूर को धमकाकर ATM से 9,000 रुपये निकलवाए।
इसके साथ ही आरोपियों ने पीड़ितों का आईफोन मोबाइल छीन लिया। अनुराग तिर्की की एक्टिवा लेकर भाग गए।रितिक लकड़ा का लैपटॉप भी ले गए। यहां तक की आरोपी कमरे में गैस सिलेंडर तक उठा ले गए। बदमाशों ने पीड़ितों से करीब 1.5 लाख रुपये का सामान लूट लिया।
आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज
पूजा सचदेव अपने साथ चार लड़कों को लेकर आई थी। आरोपियों ने लगातार धमकाकर, मारपीट कर रातभर छात्रों को बंधक बनाकर रखा था। आरोपियों के जाने के बाद पीड़ितों ने रात में ही परिजनों को घटना की सूचना दी।इसके बाद उन्होंने सुबह थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज करवाई।

