जेवर बनाने के नाम पर करोड़ों की ठगी , दो भाइयों ने 200 लोगों को लगाया था चूना…

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में सैकड़ों लोगों से जेवर बनाने के नाम पर ठगी करने वाले दूसरे आरोपी को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी दोनों भाइयों ने करीब 200 लोगों को चूना लगाया था। ठगी मामले में एक आरोपी अंकित रस्तोगी की गिरफ्तार हो चुका है। दूसरा भाई प्रतीक रस्तोगी को अब गिरफ्तार किया गया है।

दरअसल ज्वेलरी बनाने के नाम पर करीब 3 करोड रुपए लेकर फरार होने के आरोप है। दोनों भाई महिलाओं को अपना निशाना बनाते थे। यह भी चर्चा है कि आरोपी ठगी के पैसों को सट्टे में हार गए है। सट्टे में पैसे हारने के बाद दोनों भाई फरार हो गए थे। दोनों भाइयों पर करीब 50 से ज्यादा लोगों ने धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है।

error: Content is protected !!