IND vs NZ 2nd T20I : भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी-20 सीरीज का दूसरा मुकाबला छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में खेला जा रहा है। नवा रायपुर स्थित वीर नारायण सिंह स्टेडियम में टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट पर 208 रन बनाकर भारत को 209 रन का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य दिया।
न्यूजीलैंड की ओर से रचिन रवींद्र ने 26 गेंदों में 44 रनों की तेज पारी खेली, जबकि कप्तान मिशेल सेंटनर 21 गेंदों में 38 रन बनाकर नाबाद रहे। टिम सीफर्ट ने 13 गेंदों में 24 रन और डेवोन कॉनवे ने 9 गेंदों में 19 रन जोड़े। भारत की ओर से कुलदीप यादव ने 2 विकेट झटके, वहीं हार्दिक पंड्या और शिवम दुबे को एक-एक सफलता मिली।



