भारत बना एशियन महिला हॉकी चैंपियंस, पूर्व चैंपियन जापान को 4-0 से रौंदा

रांची। एशियन वूमेंस हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी-2023 के खिताबी मुकाबले में भारत ने पूर्व चैंपियन जापान को 4-0 से रौंदकर एक बार फिर चैंपियन बना. रांची के मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में खेले गए अंतिम मुकाबले में भारत ने जापान को मैच में वापसी का मौका ही नहीं दिया.

मैच के 17वें मिनट में कुमारी संगीता ने गोल दाग कर भारत को 1-0 की बढ़त दिलाई. इसके बाद नेहा ने 46वें मिनट, लारेमसियामी ने 57वें और वंदना कटारिया ने 60वें मिनट के गोल की मदद से दो बार की चैंपियन को मात दी. फ्लडलाइट की समस्या के कारण मैच 50 मिनट देर से शुरू हुआ था.

मैच में भारत की दीप ग्रेस एक्का को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया, जबकि झारखंड की संगीता कुमारी को राइजिंग स्टार के खिताब से नवाजा गया. उधर, एशियन गेम्स में स्वर्ण जीतने वाली चीन की महिला हॉकी टीम ने कोरिया को 2-1 से पराजित कर एशियन महिला हॉकी चैंपियंस ट्राफी में कांस्य पदक पर कब्जा जमाया.

error: Content is protected !!