प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत नई आशा व उमंग से आगे बढ़ रहा – मधुसूदन

 लोकसभा चुनाव में भाजपा कार्यकर्ता मोदी सरकार व प्रदेश की भाजपा सरकार के कार्यों के साथ जनता के बीच जायेंगे 

राजनांदगांव। हम सकारात्मक मतों के लिए जनता के बीच जाएंगे। पिछले 10 वर्षों से माननीय नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत नई आशा और उमंग से आगे बढ़ रहा है। 2014 में जब माननीय नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भाजपानीत एनडीए सरकार ने जब सत्ता संभाली उस समय देश भ्रष्टाचार , नीतिपंगुता, लचर व्यवस्था, मंहगाई, बेरोजगारी की परिचायक कांग्रेसनीत यूपीए गठबंधन की सरकार से त्रस्त और हताश हो चुका था। भारत की प्रगति थम गई थी । 2004 में भारत विश्व की 11वीं अर्थव्यवस्था में शामिल था और 10 साल के बाद जब जनता ने कांग्रेसनीत यूपीए गठबंधन को उखाड़ फेंका तब भारत में अर्थशास्त्री प्रधानमंत्री होने के बावजूद भी 11वें नम्बर पर ही था। उक्ताशय के उदगार राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र के संयोजक , पूर्व सांसद मधुसूदन यादव ने व्यक्त किए ।

भाजपा मीडिया सेल द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार श्री यादव ने कहा कि आज 2024 में भाजपानीत एनडीए गठबंधन की सरकार में भारत विश्व की पांच बड़ी अर्थव्यवस्था में शुमार हो चुका है। आज भारत विश्व स्तरीय आधारभूत संरचना के विकास, आधुनिक रेल्वे स्टेशन, वंदे भारत ट्रेन , स्टार्टअप, मेक इन इंडिया, सदृढ़ सेना, समृद्ध किसान और नए भारत में युवाओं के साकार होते सपनों का देश बन चुका है ।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में आए दिन देश   आंतकी, नक्सली घटनाओं से परेशान हो चुका था। पाकिस्तान हमारे जवानों के सर काट कर ले जा रहा था। हाफिज सईद और मसूद अजहर जैसे दुर्दांत आतंकी आए दिन भारतीय सीमा के पास बैठकें ले रहे थे। इन विषम परिस्थितियों में भी कांग्रेसनीत यूपीए गठबंधन की सरकार ठोस कार्यवाही के बजाय केवल निंदा कर अपने कर्तव्य की इतिश्री कर रही थी जबकि जनता पीड़ित और आक्रोशित थी। श्री यादव ने कहा कि इसी तरह छत्तीसगढ़ की जनता ने पिछले पांच वर्ष कांग्रेसी कुशासन के दंश को भोगा था, जब प्रदेश में विकास ठप्प और भ्रष्टाचार का बोलबाला था । कांग्रेस को छत्तीसगढ़ की सत्ता से उखाड़ फेंकने के पश्चात जनता स्वयं सकारात्मक परिवर्तन मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की सरकार के विगत 3 माह में महसूस कर रही है । विकास की गति तेज होने के साथ ही महतारी वंदन योजना , किसानों को कृषक उन्नति योजना के तहत धान बोनस की राशि लगभग 917 करोड़ रूपए प्रति क्विंटल खरीदी में एकमुश्त उपलब्ध कराई गई है।

उन्होंने कहा कि आज देश में नक्सलवाद और आंतकवाद की घटनाओं में उल्लेखनीय कमी आ चुकी है। सीमा पार के दुर्दांत आंतकी बिलों में छिपने को मजबूर हुए है। आंतकी घटनाओं पर माकूल जवाब भाजपानीत एनडीए गठबंधन की सरकार द्वारा दिया जा रहा है। भारत अधिक सशक्त और सुरक्षित देश के रूप में जाना जा रहा है।

उन्होने  कहा कि लोकसभा चुनाव में भाजपा कार्यकर्ता केन्द्र सरकार के कामों को लेकर जा रहा हैं। मुद्दाविहीन विपक्ष जहां अर्नगल प्रलाप और गुमराहवादी राजनीति में व्यस्त है, वहीं भाजपा सकारात्मक राजनीति को लेकर जनआशीर्वाद मांग रही है। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी संतोष पांडे को भारी मतों से विजयी बनाने का आव्हान किया ।

error: Content is protected !!