भारत जोड़ो यात्रा आज 59वां दिन

 

बिलोली से पदयात्रा पर निकले राहुल

महाराष्ट्र। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का आज 59वां दिन है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बिलोली से आज की पदयात्रा शुरू की। बता दें कि राहुल गांधी का भारत जोड़ो यात्रा अभियान महाराष्ट्र पहुंच चुका है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। लेकिन इन सब के बीच एक दुखद खबर भी सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि इस यात्रा के दौरान तिरंगा ले जा रहे कांग्रेस सेवा दल के नेता कृष्ण कुमार पांडेय का निधन हो गया। पांडे कांग्रेस के सेवा दल के महासचिव थे, जो सबसे पुरानी पार्टी का जमीनी स्तर का संगठन था। कांग्रेस ने एक बयान में कहा कि पांडे मार्च के दौरान गिर गए और उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

error: Content is protected !!