US-Iran सीजफायर पर भारत का आया पहला बयान, कहा- हमने शुरू से ही शांति की पहल का स्वागत किया है

ईरान और अमेरिका में आखिरकार 2 हफ्ते का सीजफायर हो गया है। अमेरिका-ईरान सीजफायर पर भारत का पहला बयान सामने आया है।  बुधवार (8 अप्रैल, 2026) को विदेश मंत्रालय ने बयान जारी करके सीजफायर का स्वागत किया है. विदेश मंत्रालय ने कहा कि उम्मीद करते हैं कि सीजफायर से पश्चिम एशिया में स्थाई शांति स्थापित होगी. अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार सुबह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर पोस्ट करके सीजफायर का ऐलान किया.

भारतीय विदेश मंत्रालय ने एक्स पर जारी स्टेटमेंट में कहा कि हम युद्धविराम के इस फैसले का स्वागत करते हैं। उम्मीद है कि इस पहल से पश्चिमी एशिया में शांति आएगी।

विदेश मंत्रालय ने कहा है कि भारत तो शुरुआत से ही बातचीत के जरिए तनाव को खत्म करने की वकालत करता रहा है. बयान में कहा गया है, ‘हम पहले भी लगातार कहते रहे हैं कि मौजूदा संघर्ष को जल्द से जल्द समाप्त करने के लिए जरूरी है कि तनाव कम किया जाए और शांति स्थापित करने के लिए संवाद और कूटनीति जरूरी है.’

भारत स्थित ईरान के दूतावास ने अपने पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की उस पोस्ट को रिपोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि हम दुश्मन को उसके घुटनों पर ला देंगे।

ईरान ने इस पोस्ट को शेयर करते लिखा है कि आपने हमें सिखाया और हमने उसका पालन किया। ईरान का दावा है कि अमेरिका ने उसके आगे सरेंडर कर दिया है और उसकी 10 शर्तों को ट्रंप ने मान लिया है।

मंत्रालय ने कहा कि जंग के चलते पूरी दुनिया में एनर्जी सप्लाई और ट्रेड नेटवर्क बाधित हुए और आम लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी है. विदेश मंत्रालय के बयान में एक महीने से भी ज्यादा समय तक चली अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग में हुए नुकसान पर भी चिंता जताई गई है. मंत्रालय ने कहा कि उम्मीद करते हैं कि अब स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से एनर्जी सप्लाई और वैश्विक व्यापार का प्रवाह जारी रहेगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!