IPL 2026 All Teams Captains List: पिछले एक महीने टी20 विश्व कप 2026 की धूम रही, जिसका शोर टीम इंडिया की जीत के साथ थम चुका है. अब दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग यानी इंडियन प्रीमियर लीग के अगले सीजन IPL 2026 का बिगुल बजने वाला है. 19वें सीजन की पूरी तैयारी हो चुकी है. सभी टीमें तैयार हैं. अब तक बीसीसीआई की तरफ से ऑफिशियली शेड्यूल जारी नहीं किया गया है, लेकिन अब तक आई रिपोर्ट्स के अनुसार 28 मार्च से नए सीजन की शुरुआत होगी. इस बार डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) अपने खिताब को बचाने के लिए मैदान पर उतरेगी. ओपनिंग मैच बेंगलुरु में RCB और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बीच खेला जा सकता है.
आईपीएल 2026 के लिए अधिकतर टीमों में नए खिलाड़ियों की एंट्री हुई है. कुछ टीमों के नेतृत्व में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है. इस बार 2 टीमें राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स नए कप्तानों के साथ उतरने जा रही हैं. आरआर ने तो रियान पराग को कप्तानी दे दी है, जबकि दिल्ली की टीम केएल राहुल को कप्तान बना सकती है. पिछले सीजन अक्षर पटेल की कप्तानी में टीम खेली थी, लेकिन इस बार लीडर राहुल हो सकते हैं. अभी इसका ऑफिशियल ऐलान होना बाकी है.
पहले दो मैच किन टीमों के बीच?
क्रिकबज की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि पहला मैच 28 मार्च को आरसीबी और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच हो सकता है. फिर दूसरा मुकाबला 29 मार्च को पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच हो सकता है. रिपोर्ट में बताया गया है कि इस बार शेड्यूल 2 चरणों में आ सकता है. शुरुआती 20 दिनों के शेड्यूल का ऐलान 12 मार्च तक किया जाएगा. फिर बचा शेड्यूल बाद में आएगा. आइए जान लेते हैं कि इस बार 10 टीमों के कप्तान कौन-कौन हैं.
IPL 2026 के लिए सभी 10 टीमों के कप्तानों की लिस्ट (IPL 2026 All Teams Captains List)
- चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) – ऋतुराज गायकवाड़
- मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) – हार्दिक पांड्या
- गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) – शुभमन गिल
- पंजाब किंग्स (Punjab Kings) – श्रेयस अय्यर
- सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) – पैट कमिंस
- लखनऊ सुपर जाएंट्स (Lucknow Super Giants) – ऋषभ पंत
- दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) – केएल राहुल (संभावित)
- कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) – अजिंक्य रहाणे
- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Royal Challengers Bengaluru) – रजत पाटीदार
- राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) – रियान पराग

