ईरान ने बुधवार को दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट के आसपास ड्रोन हमला किया. इस हमले में एक भारतीय समेत चार लोग घायल हो गए. दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास बुधवार को दो ड्रोन गिरने से हड़कंप मच गया. अधिकारियों ने इस घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि हादसे में चार लोग घायल हुए हैं. घायलों में घाना के दो नागरिक और एक बांग्लादेशी नागरिक शामिल हैं जिन्हें मामूली चोटें आई हैं. इसके अलावा एक भारतीय नागरिक को भी हल्की चोटें लगी हैं. घटना के तुरंत बाद सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत स्थिति का जायजा लिया गया.
दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट (DXB) के पास ईरान ने दो ड्रोन दागे हैं. इस हमले में एक भारतीय, दो घाना के नागरिक और एक बांग्लादेशी नागरिक को हल्की चोटें आई हैं. हालांकि, इस घटना के बावजूद एयरपोर्ट पर विमानों का परिचालन सामान्य रूप से जारी है.
दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट और अल मकतूम इंटरनेशनल एयरपोर्ट का संचालन करने वाली दुबई एयरपोर्ट्स ने बताया कि 7 मार्च से दोनों एयरपोर्ट पर उड़ानें आंशिक रूप से फिर से शुरू कर दी गई हैं. इससे पहले कुछ समय के लिए उड़ानें रूक गई थीं. यात्रियों से कहा गया है कि वे तब तक एयरपोर्ट न जाएं, जब तक उनकी एयरलाइन यह पुष्टि न कर दे कि उनकी फ्लाइट तय समय पर है. अभी उड़ानों का शेड्यूल लगातार बदल रहा है. उड़ानों में औसतन 60 से 90 मिनट की देरी देखी जा रही है.
ईरान ने बुधवार को दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर ड्रोन अटैक किया, जिसमें एक भारतीय समेत 4 लोग घायल हो गए. घटना के बाद सुरक्षा एजेंसियां जांच में जुट गई हैं. ड्रोन हमले के बावजूद हवाई यातायात सामान्य रूप से चल रहा है.
बताते चले कि 51,600 से ज्यादा उड़ानों पर असर पड़ा है. 28 फरवरी से अब तक मिडिल ईस्ट के 7 प्रमुख एयरपोर्ट्स पर आने-जाने वाली 40,000 से अधिक फ्लाइट्स कैंसिल हो चुकी हैं. इनमें दुबई इंटरनेशनल, दोहा का हमद इंटरनेशनल, अबू धाबी का जायद इंटरनेशनल, शारजाह इंटरनेशनल, कुवैत इंटरनेशनल, बहरीन इंटरनेशनल, दुबई वर्ल्ड सेंट्रल एयरपोर्ट शामिल है. UAE में फ्लाइट्स कैंसिल या रीशेड्यूल होने से एक समय लगभग 20,200 यात्री प्रभावित हो रहे हैं.

