US-Israel Iran War Live Updates: अमेरिका-इजराइल के हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई (Ali Khamenei) की मौत हो गई है। शनिवार को उनके ऑफिस कॉम्प्लेक्स पर 30 मिसाइलों से हमला हुआ था। हमले में उनकी बेटी-दामाद, बहू और पोती समेत कॉम्प्लेक्स में मौजूद 40 कमांडर्स भी मारे गए हैं। अपने सर्वोच्य नेता की हत्या के बाद ईरान गुस्से में हैं। ईरान ने खाड़ी देशों में अमेरिकी ठिकानों और इजराइल में लगातार बम बरसा रहा है। वहीं केमिकल हथियार के इस्तेमाल की धमकी दी है। इसपर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump ) ने ईरान के हमले को लेकर बड़ा ऐलान किया है। ट्रंप ने कहा कि आज वो ईरान पर बहुत बड़ा हमले करने वाले हैं। इसके बाद ईरान रहम की भीख मांगेगा।
सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत का बदला लेने के लिए ईरान ने अमेरिका 27 सैन्य ठिकानों पर मिसाइल दागे हैं। ईरान अमेरिका और इजराइल पर लगातार हमले कर रहा है।
ईरान खाड़ी देशों में अमेरिकी ठिकानों को फिर से निशाना बना रहा है। बहरीन में सायरन बज रहे हैं। अमेरिकी नौसेना के 5वें बेड़े की मेजबानी करने वाले बहरीन के गृह मंत्रालय ने कहा कि आने वाले हमलों की चेतावनी देने वाले सायरन बजाए गए हैं। वहीं ईरान ने दुबई में भी बड़ा हमला किया है। एतिहाद एयरवेज़ ने ऐलान किया है कि अबू धाबी के लिए और वहां से सभी उड़ानें 2 मार्च को यूएई समयानुसार 02:00 बजे तक निलंबित रहेंगी। यह अचानक लिया गया कदम एयरलाइन्स ने अपनी सुरक्षा और संचालन की वजहों से किया है। यात्रा करने वाले यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे अपनी फ्लाइट की स्थिति की जांच करें और आवश्यक जानकारी के लिए एयरलाइन की आधिकारिक वेबसाइट या ग्राहक सेवा से संपर्क करें।

रहम की भीख मांगेगा ईरान, आज करूंगा सबसे बड़ा हमला, ट्रंप का ऐलान
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के हमले को लेकर बड़ा ऐलान किया है। ट्रंप ने कहा कि आज वो ईरान पर बहुत बड़ा हमले करने वाले हैं। इसके बाद ईरान रहम की भीख मांगेगा. अच्छा होगा कि ईरान अब हमले बंद कर दे।
भारत में फंसे विदेशी नागरिकों के लिए MEA ने जारी किए निर्देश
विदेश मंत्रालय ने भारत में मौजूद सभी विदेशी नागरिकों के लिए अहम सलाह जारी की है। विदेश मंत्रालय ने कहा है कि जिन विदेशी नागरिकों को अपनी यात्रा रद्द करनी पड़ी है या जिनकी वापसी में देरी हो रही है और जिन्हें वीजा विस्तार या अपने प्रवास को नियमित कराने की आवश्यकता है, वे अपने नजदीकी फॉरेनर्स रीजनल रजिस्ट्रेशन ऑफिस यानी FRRO से संपर्क करें।

ईरान- इराक में कोहराम, कर्बला में मची चीख-पुकार
ईरान के सर्वोच्य नेता की मौत के बाद ईरान और इराक में कोहराम मच गया है। कर्बला में चीख-पुकार मच गई है। सड़कों-मस्जिदों में लोगों को हुजूम उमड़ पड़ा है। लोग छाती पीट-पीटकर अली खामेनेई की मौत का मातम मना रहे हैं। वहीं अली खामेनेई की मौत की खबर पढ़ते हुए एंकर भी रोने लगा।
ईरानी मीडिया की ओर से जारी की गई तस्वीरों में देखा जा सकता है कि ईरान के अलग-अलग शहरों में लोग सड़कों पर आकर रो रहे हैं, मातम कर रहे हैं और अमेरिका इजराइल के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं। इराक की राजधानी बगदाद में भी लोग अयातुल्ला खामेनेई की शहादत पर शोक मनाने के लिए सड़कों पर उतर आए हैं।

