डिजिटल डेस्क। इजरायल ने ईरान पर बड़ा सैन्य हमला किया है। अंतरराष्ट्रीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सेंट्रल तेहरान में तेज धमाकों की आवाजें सुनी गईं। हमले के बाद इजरायल ने अपने देश में अलर्ट जारी करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर आपात स्थिति घोषित कर दी है।
तेहरान के मेहराबाद एयरपोर्ट के आसपास भी विस्फोटों की खबर है। इजरायल ने अपने नागरिकों से सुरक्षित स्थानों के पास रहने और शेल्टर में जाने की अपील की है।
ईरान का पलटवार
ईरान ने भी पलटवार किया है। जिसके बाद मध्य पूर्व में तनाव चरम पर पहुंच गया। इसमें लेबनान से हिजबुल्लाह और यमन के हूती विद्रोहियों का भी ईरान को साथ मिला है, जिन्होंने मिसाइलों से इजरायल को निशाना बनाया है।
30 ठिकानों को बनाया निशाना
इजरायल के रक्षा मंत्री ने बयान जारी कर कहा कि ईरान के खिलाफ प्रिवेंटिव मिसाइल स्ट्राइक की गई है। जानकारी के अनुसार, ईरान में राष्ट्रपति भवन, कई मंत्रालयों के भवन और खुफिया एजेंसी के दफ्तर सहित करीब 30 ठिकानों को निशाना बनाया गया।
इजरायली सेना ने देशभर में एयर रेड सायरन सक्रिय कर दिए हैं, ताकि संभावित जवाबी हमले की स्थिति में नागरिक सतर्क रहें। सेना ने आशंका जताई है कि ईरान की ओर से मिसाइल दागी जा सकती हैं।
एयरस्पेस बंद, स्कूल भी बंद
इजरायल डिफेंस फोर्सेज (आईडीएफ) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर बताया कि पूरे देश में सायरन बजाए गए हैं और मोबाइल डिवाइस पर सुरक्षित स्थानों के पास रहने का एडवांस अलर्ट जारी किया गया है। रक्षा मंत्रालय ने इसे संभावित जवाबी हमले से पहले एहतियाती कदम बताया है। इजरायल ने अपना एयरस्पेस अस्थायी रूप से बंद कर दिया है और स्कूलों को अगले आदेश तक के लिए बंद कर दिया गया है।