ITBP के जवानों ने ग्रामीणों के साथ किया पौधारोपण,दिया ये संदेश

छुईखदान। वृक्षारोपण अभियान के क्रम में , 40वी वाहिनी भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल के सेनानी अनंत नारायण दत्त के मार्गदर्शन एवं उप सेनानी ज्योति प्रकाश के कुशल नेतृत्व में

आज जी डी श्रीनिवास, सहायक सेनानी द्वारा धुर नक्सली क्षेत्र मलैदा में पौधे लगाकर वृक्षारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।आईटीबीपी ने बुधवार को ग्राम मलाइदा में वृक्षारोपण किया। इस कार्यक्रम में सपोर्ट वाहिनी जवानों के साथ-साथ गांव के आमजनों ने भी भाग लिया। इसमें लोगों को फलदार पौधों का वितरण भी किया गया।

पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए वृक्ष जरूरी – सहायक सेनानी जी डी श्रीनिवास

वृक्षारोपण के दौरान आईटीबीपी के सहायक सेनानी जी डी श्रीनिवास ने सभी ग्राम वासियों को वृक्षों के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि वृक्षों का हमारे जीवन में बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान है। वृक्ष हमें भरपूर ऑक्सीजन देकर वातावरण को शुद्ध करते हैं। पर्यावरण में बढ़ते हुए प्रदूषण की वजह से वृक्षारोपण की आवश्यकता इन दिनों बहुत अधिक हो गई है, वृक्ष हवा को शुद्ध करते हैं। पानी को संरक्षित करते हैं। धरती को मजबूत करते हैं। अतः पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए अधिक से अधिक वृक्ष लगाने चाहिए। सभी लोगों को वृक्षारोपण हेतु जागरूक करना चाहिए।

error: Content is protected !!