लोकतंत्र को मजबूत करने में कलमकार का योगदान सराहनीय – अनिला भेड़िया

बालोद। छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ द्वारा प्रवेश अध्यक्ष अरविंद अवस्थी के निर्देशानुसार दुर्ग संभाग अध्यक्ष छगन साहू व जिला अध्यक्ष विवेक वैष्णव के नेतृत्व तथा प्रदेश उपाध्यक्ष हरवंश अरोरा के मार्गदर्शन में आयोजित प्रांतीय सम्मेलन एवं सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि महिला एवं बाल विकास, समाज कल्याण मंत्री विशिष्ट अतिथि उपाध्यक्ष प्रदेश पिछडा वर्ग आयोग आर. एन वर्मा छ.ग. मदरसा बोर्ड अध्यक्ष अल्ताफ अहमद, हज कमेटी सदस्य डॉ रूबीना अल्दी. जनपद अध्यक्ष जागृत सोनकर, प्रदेश महासचिव विश्वदीपक राई, प्रदेश सचिव मनोज मिश्रा प्रदेश उपाध्यक्ष हरवंश अरोरा, प्रदेश सह सचिव मोहन दास मानिकपुरी अनिल मानिकपुरी थे। द्वितीय सत्र के मुख्य अतिथि दुर्ग कमिशनर महादेव कांवरे थे।

मुख्य अतिथि महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेड़िया ने पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए कहा कि आमजन व सरकार के बीच संवाद का कार्य पत्रकार विषम परिस्थितियों में भी करता है। लोकतंत्र को मजबूत करने में कलमकार का योगदान सराहनीय है। उन्होंने कहा कि पत्रकार अपने दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन कर समाज की प्रगति में सहभागीता बने। उन्होंने अरविन्द अवस्थी की मांग पर बालोद में पत्रकार भवन निर्माण की घोषणा की।

छ.ग. राज्य हज कमेटी सदस्य डॉ रूबीना अल्वी ने पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज बालोद में प्रादेशिक सम्मेलन में सभी से भेंट करने का अवसर प्राप्त हुआ है। एक साथ एक मंच में पत्रकार, साहित्यकार, कवि व संगीत व कला के क्षेत्र में उत्कृष्ठ कार्य करने वाले साथी य राजनीतिक दलों के नेता सभी इस कार्यक्रम के हिस्सा है। मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तन माना जाता है आज मीडिया के माध्यम से ही हम अपनी बात सार्वजनिक रूप से रख पाते हैं। मीडिया ही हमें पूरे विश्व की घटनाओं से अपडेट करती है। आप सभी हम तक सूचनाएं पहुचाने में कड़ी मेहनत करते हैं। आज भले ही डिजिटल माध्यम से एक क्लिक में इमे तात्कालिक घटना क्रम की जानकारी मिल जाता है पर इसमें भी आप सभी का योगदान होता है। जब से छत्तीसगढ़ राज्य की स्थापना हुई है उद्योग, व्यवसाय स्वास्थ्य, शिक्षा आंतरिक सुरक्षा सहित विकास कार्यों में क्रांतिकारी बदलाव हुए हैं अब हमारे राज्य की गिनती विकसित राज्यों में होने लगी है प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी इस क्रम को बेहतर रूप से आगे बढ़ा रहे हैं। उनके नेतृत्व में आज किसानों की स्थिति पहले से बेहतर हुई है, शिक्षा के क्षेत्र में उन्होंने क्रांतिकारी परिवर्तन किया है अब प्रदेश के लाखों बच्चे आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कुल में निःशुल्क इंग्लिश मीडियम शिक्षा ले रहे हैं। सरकार ने प्रतियोगी परीक्षाओं को निःशुल्क कर दिया है जिसका लाभ बेरोजगार युवाओं व छात्रों को हुआ है। उन्होंने कहा कि हमारे राज्य में संसाधन की कमी नहीं है आने वाले समय में उम्मीद है कि देश की सबसे अधिक विकसित राज्य के रूप में हमारी पहचान होगी।

प्रदेशाध्यश अवस्थी ने कहा कि संगठन मजबूत होगा सभी हम पत्रकार हक की लड़ाई लड़ने में सक्षम होंगे। उन्होंने बताया की मुख्यमंत्री बल ने आश्वस्त किया है कि प्रदेश में पत्रकार सुरक्षा कानून जल्द लागू होगा। अवस्थी ने कहा कि हम पत्रकारों के हित में काम करते रहेंगे। पत्रकारों के हक की लड़ाई लगातार जारी रहेगी। पत्रकार निर्मिक होकर काम करें। कार्यक्रम को विशिष्ट अतिथि उपाध्यक्ष प्रदेश पिछड़ा वर्ग आयोग आरएन वर्मा ने सम्बोधित करते हुए कहा कि पत्रकारो को समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए आगजन की समस्याओं व भावनाओं के अनुरूप कार्य करना चाहिए। पत्रकार शासन-प्रशासन कीतीसरी आंख है उन्हीं के माध्यम से हमें सभी सूचनाएं मिलती है। छ.ग. मदरसा बोर्ड अध्यक्ष अल्ताफ अहमद ने सम्मेलन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पत्रकारों को पोड़ा व समस्या को दूर करने सरकार बहुत बड़ा कदम उठाने जा रही है। सरकार को उनकी सुरक्षा का ध्यान है।

जनपद अध्यक्ष जागृत सोनकर ने भी कार्यक्रम को सम्बोधित किया बालोद जिले में पहली बारप्रांतीय सम्मेलन आयोजित करने के लिए उन्होंने जिला अध्यक्ष विवेक वैष्णव प्रदेश अध्यक्ष व पत्रकार संघ को शुभकामनाएं दी।सभी अतिथियों व प्रदेश प्रतिनिधि जिलाध्यक्ष, ब्लाक अध्यक्ष सहित अन्य पत्रकारों बालोद ईकाई द्वारा स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मान किया। जिला महासचिव मंजू शर्मा ने सभी अतिथियों व पत्रकारों का आभार बात किया।

कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष शेख मतीन, किशोर साहू, शेखर गुप्ता कोषाध्यक्ष उमा मंत्री, दुर्ग संभाग उपाध्यक्ष जाहिद खान दुर्ग जिला अध्यक्ष रॉफेल थॉमस, बालोद ब्लॉक अध्यक्ष सुप्रीत शर्मा, डीडी ब्लॉक अध्यक्ष वीरेन्द्र भारद्वाज, गुरुर ब्लॉक अध्यक्ष विजय भगेन्द्र डडी लोहारा ब्लॉक अध्यक्ष हस्तीमल सांखला, देवरी ब्लॉक अध्यक्ष राधेश्याम देवांगन, गुंडरदेही ब्लॅॅाक अध्यक्ष परस साहू, वरिष्ठ पत्रकार झुनमुन गुप्ता, कमल शर्मा, जयकरण परिहार, अजयन पिल्ले केशव शर्मा, दिनेश वैष्णव, खिलावन चन्द्राकर, राघवेन्द्रशर्मा, जिला सचिव तेज राम साहू, ब्लाक महामंत्री दीपकराजाभोज, ब्लॅॅाक सचिव आलोक गुप्ता ब्लाक उपाध्यक्ष नरेन्द्र खोवागडे, मीनू, साहू, संतोष कोशी, रमेश मित्तल, राजा डहरवाल, नीरजलाल बाबी घतपाल, मो. इमरान, प्रकाश बक्शी, राज कुमार साहू, नवी खान, लक्ष्मी नारायण सेन, शब्बीर कुरैशी, कमल साहू, दिलीप क्षीरसागर प्रदीप सहारे, मोनू चौधरी, हर्ष रामटेके, शैलेश जैन अमित गुप्ता, हंसराज साहू, विकास साहू जगन्नाथ साहू, सुरेन्द्र रामटेके शब्बीर रिजवी, जितेन्द्र मानिकपुरी दीपक यादव, दुर्गाशंकर साहू चिमन पटेल, दीपक देवांगन, हरिवंश देशमुख उमेश सिन्हा, गिरधर ठाकुर सुरेन्द्र तिवारी, दुलार साहू, खोमेश्वर साहू पारखचंद साहू, जगदीश चांडक, लीलाधर साहू, भारत साहू, यूकेश चंद्राकर, हरिराम साहू, अश्वनी सिन्हा, वामन साहू, विकास जोशी सहित रायपुर, बेमेतरा दुर्ग, राजनांदगांव कांकेर दंत्तेवाड़ा, जगदलपुर, धमतरी सुकमा, बारामा बसना मानपुर मोडला, कवर्धा, बेगतरा, महासमुन्द बीजापुर, नारायणपुर बिलासपुर, दल्लीराजहरा, डौंडी सहित प्रदेशभर के पत्रकार बड़ी संख्या में शामिल हुए।

error: Content is protected !!