कराते खिलाड़ी अंबर सिंह ने छुआ आकाश, एक ही प्रतियोगिता में जीते दो अंतर्राष्ट्रीय पदक

राजनांदगॉव के अंतर्राष्टीय कराते खिलाड़ी अंबर सिंह ने वर्ल्ड पुलिस गेम्स में जीता स्वर्ण एवं रजत पदक

राजनांदगॉव ।  जिले के निवासी अंतर्राष्ट्रीय कराते खिलाड़ी एवं छत्तीसगढ़ पुलिस के निरीक्षक अंबर सिंह भारद्वाज ने वर्ल्ड पुलिस गेम्स, विन्निपेग (कनाडा) में कराटे इवेंट में एक गोल्ड एवं एक सिल्वर मेडल जीत कर राजनांदगॉव जिले, छत्तीसगढ प्रदेश सहित भारत देश के लिये नया कीर्तिमान रच दिया है। छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ कराते प्रशिक्षक एवं राजनांदगॉव जिला कराते संघ के सचिव सेन्सई मुरली सिंह भारद्वाज ने बताया कि उनके पुत्र अम्बर सिंह भारद्वाज ने टूर्नामेन्ट में दमदार प्रदर्शन करते हुए अपने वर्ग के फाईनल राउण्ड तक पहॅुचने में कामयाबी हासिल की, लेकिन अंत में एकल फाईट इवेंट के संघर्षपूर्ण फायनल राउन्ड में कम्बोडिया के खिलाडी से 1-0 के मामूली अन्तर से हार कर उन्हें रजत पदक से संतोष करना पड़ा। जबकी अंबर ने टीम फाईट इवेंट मे भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए फ्रांस की टीम
को 5-0 से हरा कर देश को स्वर्ण पदक दिलाने में अहम योगदान दिया।

ज्ञात हो कि निरीक्षक अंबर सिंह भारद्वाज छतीसगढ पुलिस से एकमात्र खिलाडी है जिनका चयन भारतीय टीम मे हुआ और कनाडा मे आयोजित वर्ल्ड पुलिस गेम्स का प्रतिनिधित्व कर उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए एक स्वर्ण एवं एक रजत पदक जीतने में सफलता अर्जित की है। अंतर्राष्ट्रीय कराते खिलाड़ी अंबर सिंह की इस उपलब्धि पर मुख्यमंत्री कार्यालय के ट्वीटर हैण्डल पर एवं गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने भी ट्वीट कर अंबर सिंह की उपलब्धि को सराहा है। अंबर सिंह के पिता एवं प्रशिक्षक मुरली सिंह ने टूर्नामेन्ट के बारे में बताया कि वर्ल्ड पुलिस एंड फायर गेम्स 2023 दिनांक 28.07.2023 से 06.08.2023 तक कनाडा देश के विन्निपेग शहर में आयोजित किया गया है, जिसमें छत्तीसगढ़ पुलिस में पदस्थ अंतर्राष्टीय कराते खिलाड़ी अम्बर सिंह भारद्वाज को कराते के 85 किग्रा (ओवर) इवेंट हेतु अखिल भारतीय पुलिस कण्ट्रोल बोर्ड नई दिल्ली द्वारा अपने उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन के आधार पर चयनित किया गया था।

इस प्रतियोगिता की पूर्व तैयारी के रूप में अंबर को दल्ली पुलिस के तत्वाधान में दिनांक 16.06.2023 से 25.07.2023 तक नई दिल्ली में प्रतियोगिता का प्रशिक्षण शिविर संचालित कर प्रशिक्षित कियागया, जिसमें छत्तीसगढ़ प्रदेश के एकमात्र खिलाड़ी के रूप में थाना प्रभारी सिटी कोतवाली बेमेतरा निरीक्षक अंबर सिंह भारद्वाज को उक्त प्रशिक्षण शिविर में शामिल होने की विशेष  अनुमति प्रदान की गई थी। उक्त प्रतियोगीता मे भाग लेने के लिये देश से कुल 138 खिलाडियो का चयन किया गया जिसमे छतीसगढ पुलिस से अम्बर सिंह एकमात्र खिलाडी है जिनका चयन भारतीय टीम मे किया गया। विन्निपेग (कनाडा) में आयोजित वर्ल्ड पुलिस गेम्स में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए छत्तीसगढ़ के अंम्बर सिंह ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करते हुए कराते इवेंट में एक गोल्ड एवं एक सिल्वर मेडल जीत कर राजनांदगॉव जिला, बेमेतरा जिला, छत्तीसगढ प्रदेश सहित पूरे भारत देश का नाम रोशन कर गौरवान्वित किया है। ज्ञातव्य है कि अम्बर सिंह का चयन विगत वर्ष दिल्ली मे आयोजित आल इंडिया पुलिस ड्यूटी मीट मे दमदार प्रदर्शन कर स्वर्ण पदक प्राप्त करने के पश्चात किया गया। निरीक्षक अंबर सिंह भारद्वाज की इस उपलब्धि पर छत्तीसगढ़ शासन के मुख्यमंत्री, गृहमंत्री, पुलिस विभाग के अधिकारियों सहित राजनांदगॉव एवं बेमेतरा जिला के नागरिकों ने शुभकामनाएॅ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

अंबर सिंह का खेल जीवन का सफर   35 वर्षीय निरीक्षक अंबर सिंह भारद्वाज जिला राजनांदगांव के मूल निवासी है, जिनके पिता मुरली सिंह भारद्वाज राष्ट्रीय स्तर के कराते प्रशिक्षक है और छत्तीसगढ़ पुलिस के कराते कोच के रूप में विगत 30 वर्षाे से पुलिस के जवानों को कराते का प्रशिक्षण देते रहे हैं ।  अंबर सिंह ने महज 5 साल की उम्र से अपने पिता की देखरेख में कराते का प्रशिक्षण लेना प्रारंभ किया और अपने खिलाड़ी जीवन में कई राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय उपलब्धियॉ प्राप्त की। खेल के साथ अंबर ने बीएससी, (गणित), एम.पी.एड. एवं पीजीडीसीए कि शिक्षा अर्जित की है। अंबर वर्ष 2013 में उप निरीक्षक के पद पर पुलिस विभाग में भर्ती हुये और इसके पूर्व में कुल 12 अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व कर 07 पदक प्राप्त कर चुके है जिनके लिये उनको राज्य सरकार की तरफ से वर्ष 2006 में शहीद कौशल यादव, वर्ष 2012 में शहीद राजीव पांडे एवं वर्ष 2014 में गुण्डाधर पुरस्कार प्रदान किया गया है । इसके अलावा अंबर सिंह ने अब तक राष्ट्रीय स्पर्धा में 20 से अधिक पदक प्राप्त किये है। अंबर सिंह भारद्वाज को छत्तीसगढ़ शासन द्वारा  खेल में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर वर्ष 2016 में उप निरीक्षक से निरीक्षक के पद पर पदोन्नत किया गया। पुलिस सेवा के दौरान निरीक्षक अंबर सिंह भारद्वाज बेमेतरा जिले के थाना नवागढ, साजा सहित थाना सिटी कोतवाली बेमेतरा में पदस्थ रहे हैं।

error: Content is protected !!