खैरागढ़ उपचुनावः दो ने लिये नाम वापस, अब 10 प्रत्याशी मैदान में

राजनांदगांव। इस जिले और इस संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत विधानसभा क्षेत्र खैरागढ़ के उपचुनाव में आज 2 उम्मीदवारों ने नाम वापस ले लिये हैं। आज नाम वापसी की आखिरी तारीख खत्म हो जाने के बाद चुनावी रणभूमि में अब कुल 10 प्रत्याशी रह गये हैं जिनके बीच मुकाबला होना है।
ये दो अभ्यर्थी मैदान से हटे
प्राप्त जानकारी के अनुसार कुल 12 अभ्यर्थियों में से 2 ने अपनी अभ्यर्थिता वापस ले ली है। इनमें अमरदास मनहरे और सुनील पांड़े के नाम शामिल हैं।
ये उम्मीदवार आजमा रहे किस्मत
चुनावी समरभूमि में विधायक बनने के लिये अब जो 10 कैंडीडेट अपना-अपना भाग्य आजमा रहे हैं। देखना है कि विजय का तिलक किसके माथे पर लगेगा। ये अभ्यर्थी चूरन दास साहू, यशोदा वर्मा, अरूणा बनाफर, मोहन भारती, नितिन कुमार भांडेकर, कोमल जंघेल, नरेन्द्र सोनी, संतोषी प्रधान, ढालचंद साहू और साधूराम हैं। इनमें यशोदा वर्मा कांग्रेस, कोमल जंघेल भाजपा, नितिन कुमार भांडेकर शिवसेना और नरेंद्र सोनी छजकां के अधिकृत उम्मीदवार हैं।
दो लाख 11 हजार से ज्यादा मतदाता करेंगे फैसला
आने वाले 12 अपै्रल को खैरागढ़ विधानसभा उपचुनाव के लिये 291 मतदान केंद्रों में मतदान होगा। मतगणना 16 अपै्रल को होगी। बता दें कि इस उप निर्वाचन में विधाससभा क्षेत्र क्रमांक 73 खैरागढ़ में 5 जनवरी 2022 यानी मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन की तारीख तक कुल मतदाता 2 लाख 11 हजार 879 हैं। इनमें से 1 लाख 6 हजार 434 पुरूष और 1 लाख 5 हजार 445 महिला वोटर हैं। 13 मार्च की स्थिति में मतदाता 2 लाख 11 हजार 540 होने की जानकारी मिली है।

error: Content is protected !!