खैरागढ़ नगर पालिका चुनाव: कांग्रेस-भाजपा एक-दूसरे को पटखनी देने तैयार

बीस सीटों में से सात सीटों पर छजकां भी आजमा रही हैं
राजनांदगांव के वार्ड नं. 17 में उपचुनाव में भी कांग्रेस-भाजपा में टक्कर

राजनांदगांव। जिले के खैरागढ़ नगर पालिका चुनाव में कांग्रेस-भाजपा एक दूसरे को पछाड़ देने के मूड में दिखाई दे रहे हैं। वहॉं 20 में से 7 वार्डों में छजकां भी भाग्य आजमाते हुए त्रिकोणीय संघर्ष की स्थिति पैदा कर रही है। खैरागढ़ से सभी प्रत्याशियों की अधिकृत सूची अभी नहीं मिली है। इधर राजनांदगांव नगर पालिक निगम में वार्ड क्रमांक 17 में शोभा सोनी के निधन के बाद उपचुनाव हो रहा है जिसमें कांग्रेस-भाजपा में सीधी टक्कर है। इस वार्ड में तीसरा कोई उम्मीदवार है ही नहीं। कांग्रेस की श्रीमती चंद्रकला देवांगन और भाजपा की श्रीमती सरिता रमेश सिन्हा आमने सामने हैं।

पुलिस व सिविल प्रशासन शांतिपूर्ण चुनाव कराने तैयार

खैरागढ़ नगर पालिका में और यहां राजनांदगांव में वार्ड क्रमांक 17 में विगत दिवस से चुनाव आचार संहिता लागू है जो 23 दिसंबर मतगणना दिवस तक रहेगी। 20 दिसंबर को मतदान है। पुलिस और प्रशासन लोकतांत्रिक ढंग से शांतिपूर्ण मतदान कराने की तैयारी कर रही है। नवपदस्थ एसडीओपी खैरागढ़ दिनेश सिन्हा संबंधितों को अच्छे से ब्रीफ कर रहे हैं। पार्टियों के अपने-अपने चुनाव कार्यालय खोले जा रहे हैं। सियासी लोगों के साथ ही आम लोग चुनाव परिणामों को लेकर अभी से कयास लगा रहे हैं।

error: Content is protected !!