जानें कैसा रहेगा आज आपका दिन

 

मेष

मेष राशि के लोगों को आज अपने कार्यक्षेत्र या दफ्तर में कुछ नए अधिकार दिए जा सकते हैं। इथना ही नहीं आज आपके रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। साथ ही आज संतान पुत्र या पुत्री के विवाह की बात भी फाईनल हो सकती है।

वृषभ

वृष राशि के जातकों के लिए आज का दिन खर्चे बढ़ाने वाला रहेगा। आज शाम तक आपका दिन सांसारिक चीजों की खरीददारी में बितेगा। यानी आज आप अने घर के लिए आवश्यक सामान की खरीदारी में समय बीताएंगे। साथ ही आज घर परिवार के वृद्धजनों से बहसबाजी में न उलझें। उनकी राय भी सुन लें, उपयोगी सिद्ध होगी।

मिथुन

मिथुन राशि के लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आज आपके सम्मान और सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। व्यापार के भागीदारों तथा पत्नी पक्ष से भी पूर्ण सहयोग मिलेगा। ऋण भार में कमी होगी। आज आपको अग्नि से सावधान रहने की जरुरत है। अगर आप कही पर आग के आसपास हैं तो उससे थोड़ा सावधान होकर रहें।

कर्क

कर्क राशि के लोगों के लिए आज का दिन धन संबंधी मामले में बहुत अच्छा रहने वाला है। आज आपको उत्तम संपत्ति और बहुत दिनों से रूके धन की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही आज आपको नए लोगों के साथ संबंध मजबूत होंगे। राजनितिक और सामाजिक क्षेत्र में भी अच्छी सफलता मिल सकती है, प्रयत्नशील रहें।

सिंह

सिंह राशि के लोगों के लिए आज का दिन आत्मसंतोष कराने वाला रहेगा। हालांकि, आपको सलाह है कि अपने आसपास के लोगों की भावनाओं को समझें। साथ ही उनके अनुसार, चलने की कोशिश करें। आझ कार्यक्षेत्र में भी आप किसी समस्या का हल टीमवर्क के जरिए ही निकालने में सफल रहेंगे।

कन्या

कन्या राशि के लोगों के लिए आज का दिन थोड़ा संभलकर रहने की जरूरत है। आज आपका अपने किसी बेहद ही करीबी व्यक्ति से विवाद हो सकता है। अपने आस पास खुशनुमा माहौल बनाने का प्रयास करें। साथ ही आज आपको अपने कार्यालय में भी अचानक कोई बदलाव देखने को मिल सकता है। महिला सहकर्मी व अधिकारी आपका सहयोग कर सकते हैं।

तुला

तुला राशि के लोगों के लिए आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है। आज आपके किसी महान पुरुषों से मेलजोल बढ़ेंगे। साथ ही आज आपको अकस्मात उलट फेर से लाभ प्राप्त हो सकता है। नए कार्य में वैधानिक और तकनीकि पहलुओं पर गंभीरतापूर्वक विचार करने के उपरांत ही कुछ निर्णय लें सकते हैं। घर के पुराने लटके हुए कार्यों को बना लेने का मौका भी मिलेगा।

वृश्चिक

वृश्चिक राशि के लोगों के लिए आज का दिन खुशियों से भरा हुआ रहने वाला है। बिजनेस के सिलसिले में किसी की सलाह लेने की आवश्यकता पड़ सकती है। दिन के दूसरे भाग में महिला मित्रों के साथ समय व्यतीत होगा। मामला कार्यक्षेत्र का हो या घर का आप अपने सभी उत्तरदायित्वों को सफलतापूर्वक निभा लेंगे।

धनु

धनु राशि के लोगों के लिए आज का दिन मिश्रित फलकारक रहने वाला है। आज आप अपनी पुरानी देनदारियों से मुक्त हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में भी आपके सुझावों का स्वागत होगा। कुछ आवश्यक घरेलू सामान की खरीदारी करनी पड़ सकती है। अपनी जेब का खास ख्याल रखें। सांयकाल का समय घरवालों के साथ व्यतीत करें।

मकर

मकर राशि के लोगों के लिए आज का दिन दूर या पास की यात्रा कराने वाला होगा। साथ ही आज आपको पैसों के मामले में बहुत ही सतर्क रहने की जरुरत है। अगर आपसे कोई आज पैसे उधार मांगे तो उस् बिल्कूल न दें। वरना आपका पैसा कही फंस सकता है।

कुंभ

कुंभ राशि के कुछ लोगों के लिए आज राजनितिक क्षेत्र में सफलता कारक है, सक्रिय राजनीति में भाग लेने का योग बन रहा है। प्रतिस्पर्धा में प्रतिद्वन्दी आपके पीछे रह जाएंगे। दोपहर बाद किसी शुभ कार्य में धन खर्च करने से आपकी कीर्ति में वृद्धि होगी। साथ ही आज आप पुण्य कार्यों में काफी व्यय कर सकते हैं।

मीन

मीन राशि के लोगों के लिए आज का दिन उत्तम संपत्ति प्रदान कराने वाला रहेगा। इतना ही नहीं आज आपको अपना खोया हुआ धन या रुका हुआ पैसा मिल जाएगा। साथ ही आज अपने मित्रों के सहयोग से आपको अपनी किसी समस्या का समाधान भी मिल जाएगा।

error: Content is protected !!