12 धमाकों से दहली राजधानी कीव, यूक्रेन ने पीएम मोदी से मांगी मदद

राष्ट्रपति पुतिन द्वारा सैन्य कार्रवाई के आदेश के बाद रूस ने यूक्रेन पर ताबड़तोड़ मिसाइल हमले शुरू कर दिए हैं। इस हमले में अब तक सात लोगों की मौत हो गई है। वहीं ताजा जानकारी के अनुसार रूस ने यूक्रेन के दो गांवों पर भी कब्जा कर लिया है।

यूक्रेन ने पीएम मोदी से लगाई मदद की गुहार

रूस, यूक्रेन के खिलाफ लगातार आक्रामक रुख अपनाता जा रहा है। ताजा जानकारी के अनुसार रूस द्वारा यूक्रेन की राजधानी कीव में 12 धमाके किए गए हैं। इन सब के बीच यूक्रेन के राजदूत ने पीएम नरेंद्र मोदी से हस्तक्षेप की गुजारिश की है। यूक्रेन के राजदूत ने कहा कि भारत के संबंध रूस से अच्छे हैं इसलिए पीएम मोदी से गुजारिश है कि वे रूस के साथ बात कर इस तबाही को रोक दें।

यूक्रेन के दो गांवों पर रूस का कब्जा, हमले में सात लोगों की मौत

राष्ट्रपति पुतिन द्वारा सैन्य कार्रवाई के आदेश के बाद रूस और भी ज्यादा हमलावर होता जा रहा है। ताजा जानकारी के अनुसार रूस ने यूक्रेन के दो गांवों पर कब्जा कर लिया है। वहीं मिसाइल हमले में अब तक सात लोगों की जान जा चुकी है।

तेजी से बदलती स्थिति पर हमारी नजर: भारत

यूक्रेन-रूस संकट को लेकर समाचार एजेंसी एएनआई ने सूत्रों के हवाले से बड़ी जानकारी दी है। इसके मुताबिक भारतीय विदेश मंत्रालय ने जानकारी देते हुए कहा है कि हम तेजी से बदलती स्थिति पर करीब से नजर रख रहे हैं। भारतीयों, खासकर छात्रों की सुरक्षा पर ध्यान दिया जा रहा है। विदेश मंत्रालय के नियंत्रण कक्ष का विस्तार किया जा रहा है और इसे 24×7 आधार पर चालू किया जा रहा है

error: Content is protected !!