मंडी में हड़ताल के बावजूद धान की बड़ी आवक;वर्षा से भीगने की आशंका

 

राजनांदगांव(दैनिक पहुना)। मंडी में आज राइस मिलर्स द्वारा धान खरीदी आज दूसरे दिन भी नहीं की गई। मंडी शुल्क को लेकर किये जा रहे इस दो दिवसीय हड़ताल जहां तौलेया व रेजा भी काम पर नहीं आ रहे हैं वहीं किसानों का धान सोसायटियों में समर्थन दर पर बेचे जाने के बावजूद बचकर मंडी पहुंच रहा है। मंडी से मिली जानकारी के अनुसार किसान कल और आज करके करीब दस हजार कट्टा धान मंडी परिसर में लाकर खुले में रखे हैं जिनमें कई कट्टे धान तो खुली जमीन पर उलीच कर यूं ही छोड़ दिये गये हैं। इस तरह मंडी परिसर में रखे गये धान के बड़ी तादाद में भीगने की आशंका सघन बादलों को देखते हुए है।इस संबंध में मंडी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार किसान अपने धान की सुरक्षा स्वयं करेंगे। इस बीच यदि बारिश हो जाती भी है तो मंडी प्रशासन की भी जिम्मेदारी धान को भीगने से बचाने के प्रति बनती ही है। वहां बड़े भारकस (शेड) के नीचे धान रखाया जा सकता है। या कैप कवर लगाया जा सकता है। वैसे बारिश को लेकर मौसम विभाग ने दो दिन पहले ही अलर्ट कर दिया है।

error: Content is protected !!