निजी कंपनी के कैंपस में घुसा तेंदुआ, सर्चिंग जारी…

 इंदौर। गांधीनगर क्षेत्र स्थित टिकरिया बादशाह में स्थित इंफोसिस कंपनी (Infosys) के अंदर एक तेंदुआ घुस गया। जानकारी मिलते ही तेंदुए को खोजने वन विभाग की टीम जुट गई है। सर्चिंग के दौरान तेंदुए के पैर के निशान भी देखे गए हैं।

दरअसल इंदौर के गांधीनगर क्षेत्र स्थित इंफोसिस कंपनी में मंगलवार सुबह एक बीएसएफ जवान को दीवार से कूदते हुए तेंदुआ नजर आया था। जिसकी सूचना उसने कंपनी को दी। जानकारी मिलते ही इंफोसिस कंपनी ने वन विभाग को पूरे मामले की जानकारी दी। वन विभाग की टीम दोपहर 1:00 बजे इंफोसिस कैंपस पहुंची और सर्चिंग शुरू की।

सुबह 7:00 बजे मॉर्निंग वॉक के दौरान बीएसएफ जवान को तेंदुआ नजर आया था। 1:00 बजे तक पहुंची टीम को शाम 4:00 बजे तेंदुए के पैर के निशान मिले हैं। जिससे वन विभाग को तेंदुए के अंदर होने की जानकारी मिली। फिलहाल वन विभाग ने तेंदुए के रिस्क के लिए एक पिंजरा लगाकर छोड़ दिया है। क्योंकि कंपनी के अंदर 100 एकड़ का जंगल होने की वजह से वन विभाग को सर्चिंग करने में भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

error: Content is protected !!