बकरियों का शिकार करते तेंदुआ कुएं में गिरा, रेस्क्यू जारी

खजुराहो। मध्य प्रदेश में खजुराहो के पास ग्राम बेनीगंज के एक कुंआ में आज अचानक तेदुआ गिर गया। मौके पर मौजूद वन विभाग की टीम तेदुआ को निकालने का रेस्क्यू कर रही है। मेरी जानकारी के अनुसार तेंदुआ रात में जानवरों को शिकार बनाने आया था तभी अचानक कुएं में गिर गया।

ग्रामीणों ने बताया कि, सुबह जब कुआं में तेंदुआ को देखा तो तुरंत उसकी सूचना वन विभाग को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे वन विभाग की टीम ने तेंदुआ को बाहर निकालने की कोशिश कर रही है। बतादें कि, खजुराहो के पास स्थित लवानिया पहाड़ के पास बेनीगंज के एक कुएं में तेंदुआ गिरा है।

वहीं रेस्क्यू के लिए पन्ना और सतना से मदद के लिए टीम मगाई गई है। ग्रामीणों ने बताया कि, पिछले कुछ दिनों से तेंदुआ गांव के लोगों को परेशान का तरह है। किसानों की बकरी को भी शिकार किया।

error: Content is protected !!