तेंदुए ने छीना मासूम भाई, रक्षाबंधन पर बहन का प्यार देख रो पड़ा पूरा गांव…

नासिक जिले में वडनेर दुमाला गांव में रक्षाबंधन के दिन एक परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। यहां एक तेंदुए ने बच्चे का शिकार कर लिया। उसका शव रक्षाबंधन के दिन बरामद किया गया। रोती-बिखलती बहन ने तीन साल के मृतक भाई की कलाई पर राखी बांधी। यह देखते ही पूरा गांव फफक कर रो पड़ा।

तीन साल का बच्चा घर के सामने खेल रहा

जानकारी के अनुसार, रक्षाबंधन से एक रात पहले दुमाला गांव में भगत परिवार का 3 साल का बच्चा आयुष घर के सामने खेल रहा था। तभी अचानक एक तेंदुआ आया और उसे झपट्टा मारकर ले गया। परिजनों ने तुरंत आयुष की खोजबीन शुरू की, कुछ देर बाद घर के पास आयुष का शव मिला। मासूम के शव को देखते ही परिवार के सदस्य बिखल पड़े। वहीं, रक्षाबंधन की सुबह आयुष की बहन, जो कल तक आयुष को राखी बांधने के लिए उत्साहित थी। रविवार को बिलख-बिलख कर रोए जा रही थी। जब लोग बच्चे के शव को अंतिम संस्कार के लिए ले जाने लगे, उसी समय राखी बांधने का भी समय हो रहा था। बहन ने रोते हुए भाई की कलाई पर राखी बांध कर उसे अंतिम समय में विदा किया।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

error: Content is protected !!