धनतेरस के दिन इन राशि वालों की चमक जाएगी किस्मत, जानें अपना राशिफल

मेष 

मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छी खबर लेकर आएगा। आज आपको किसी प्रभावशाली और अनुभवी व्यक्ति का खास मार्गदर्शन प्राप्त हो सकता है। व्यापार करने वाले जातकों को व्यापार में धन लाभ के नए स्रोत प्राप्त होंगे। शिक्षा ग्रहण कर रहे जातकों को अत्यधिक मेहनत करने की आवश्यकता है। मेहनत करेंगे तो फल अवश्य मिलेगा। किसी प्रॉपर्टी को खरीदने का सोच रहे हैं तो आज ये इच्छा आपकी पूरी होगी।

वृषभ 

वृषभ राशि के जातकों को आज के दिन घर में प्यार और समझदारी से काम करने की आवश्यकता है। नौकरी पेशा जातक जो किसी प्रोजेक्ट या रिसर्च पर काम कर रहे हैं, उनके लिए दिन अच्छा है। व्यापार कर रहे जातकों को अपने कर्मचारियों पर भरोसा करना होगा। यदि आपका कोई केस कोर्ट व कचहरी में चल रहा है तो आज उससे छुटकारा मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में आपको जो भी जिम्मेदारी मिलेगी, उसे आप समय पर पूरा कर लेंगे।

मिथुन 

मिथुन राशि के जातकों को अपने परिवार के लिए समय निकालना होगा। अगर आप ऐसा करते हैं तो आपके परिजन आपसे प्रसन्न रहेंगे। आपसी विश्वास के सहारे पारिवारिक रिश्तों में मजबूती आएगी। शिक्षा ग्रहण कर रहे जातकों के लिए आज का दिन शुभ है। व्यापार करने वाले जातकों का व्यापार में अच्छा मुनाफा होने की संभावना है। कार्यक्षेत्र में जल्दी पदोन्नति पाने के चक्कर में कोई गलती न कर बैठें, धैर्य से कार्य करें।

कर्क 

कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा है। घर परिवार में चल रहे विवाद में आपको अपनी बात रखने का मौका मिलेगा। संतान पक्ष आपकी प्रतिष्ठा को बढ़ाएगा, जिससे आप काफी ज्यादा प्रसन्न होंगे। नौकरी कर रहे जातकों को उन्नति के नए मार्ग और विकल्पों की तलाश करना जरूरी है। यदि आप प्रॉपर्टी डीलिंग संबंधित कार्य कर रहे हैं तो आज का दिन आपके लिए फायदेमंद है। फिजूल के खर्चों पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है।

सिंह 

सिंह राशि के जातकों का आज का दिन ठीक ठाक रहने वाला है। दूसरे लोग आपके लिए क्या कह रहे हैं, इससे मतलब न रखें। अपने कार्यों पर ध्यान केंद्रित करें।  कार्यक्षेत्र में आपके अधिकारी आपसे काफी प्रसन्न रहेंगे। यदि आपने किसी को धन उधार दिया था तो आज वो धन प्राप्त हो सकता है। अनावश्यक खर्चों में कटौती करनी होगी, अन्यथा बजट बिगड़ सकता है। किसी बड़े कार्यक्रम में दोस्तों का सहयोग मिलेगा।

कन्या 

कन्या राशि के जातकों का आज का दिन काफी ज्यादा खुश रहने वाला है। काफी समय बाद आज आप अपने पुराने दोस्तों से मुलाकात कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में नया अवसर प्राप्त हो तो इसे हाथ से न जाने दें। व्यापार करने वाले जातकों को दिमाग से सोचने की आवश्यकता है। यदि दिल से सोचेंगे तो नुकसान हो सकता है। धन लाभ संबंधित मामले आपके पक्ष में रहेंगे, जिससे आप प्रसन्न होंगे।

तुला 

तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। नौकरी कर रहे जातक कार्यक्षेत्र में दूसरे लोगों के साथ राजनीति करने से बचें, अन्यथा आपका नुकसान हो सकता है। आज आपको अपने मन में कुछ नया करने का जोश और जुनून दिखाई देगा। व्यापार करने वाले जातकों के लिए आज का दिन अच्छा है। शिक्षा ग्रहण कर रहे जातकों को अपने विशेषज्ञ शिक्षकों से मदद प्राप्त होगी। किसी पर भी भरोसा करने से बचें, अन्यथा आपको धोखा मिलेगा।

वृश्चिक 

वृश्चिक राशि के लोगों के लिए आज का दिन ठीक रहेगा। आपके उदार भाव से लोग काफी हद तक प्रभावित होंगे। यदि  नए आभूषण खरीदने का सोच रहे थे तो, आज का दिन अच्छा है। यदि निवेश योजना में धन लगाते हैं तो आज थोड़ा सोच विचार कर धन निवेश करें, अन्यथा आगे चल कर नुकसान होगा। शिक्षा ग्रहण कर रहे जातक आज पढ़ाई में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। संतान पक्ष के करियर संबंधित मामले में तनाव लेंगे।

धनु 

धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन काफी उत्तम रहने वाला है। नौकरी कर रहे जातकों को कार्यक्षेत्र में अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। व्यापार करने वाले जातकों को अपनी इनकम बढ़ाने के कुछ अच्छे मौके मिल सकते हैं। राजनीति में अपनी जगह बना रहे जातकों के लिए सामाजिक मोर्चे पर लोगों के साथ अधिक बातचीत करना फायदेमंद साबित होगा। घर परिवार का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। जीवनसाथी हर कदम पर आपका साथ देंगे।

मकर 

मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आज आपका दिन नई उम्मीद के साथ शुरुआत कराने वाला रहेगा। रियल स्टेट्स से जुड़ा व्यापार करने वाले जातकों को अच्छा मुनाफा मिलने की संभावना है। व्यापार में कोई भी बदलाव करने से पहले परिवार के वरिष्ठ सदस्यों से विचार विमर्श जरुर करें, अन्यथा बात बिगड़ सकती है। घर में नए मेहमान के आगमन की सूचना मिल सकती है, जिससे परिवार का माहौल खुशनुमा बनेगा।

कुंभ 

कुंभ राशि के जातकों को अपनी दिनचर्या में बदलाव लाने का प्रयास करना होगा। शिक्षा ग्रहण कर रहे जातक पढ़ाई के साथ अपने किसी हुनर को निखारने का प्रयास करें। व्यापार करने वाले जातक यदि कोई नई योजना बनाने का सोच रहे हैं तो आज का दिन अच्छा है। आर्थिक कार्यों में ध्यान लगाने से मन शांत रहेगा। नौकरी कर रहे जातकों को अपने कार्यक्षेत्र से संबंधित चिंता सता सकती है।

मीन 

मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। यदि आप बात बात पर गुस्सा करते हैं तो, इससे आपको बचना होगा। नौकरी कर रहे जातकों को कोई खास कार्य की जिम्मेदारी मिल सकती है, जिसे आप बखूबी निभाएंगे।यदि आप ऑनलाइन व्यापार करते हैं तो व्यापार बढ़ाने के लिए नई योजनाएं बनानी चाहिए। पुरानी योजनाएं विफल साबित हो सकती हैं। पिछले कुछ समय से जो योजनाएं अटकी हुई थीं, उन्हें शुरू करने के लिए सही समय है।

error: Content is protected !!