जादूगर सम्राट हैरी का मैजिक शो 5 फरवरी को

राजनांदगांव। देश – विदेश में धूम मचाने के बाद नए नए चमत्कारों के साथ संस्कारधानी राजनांदगांव में पहली बार आ रहे है टीवी सीरियल अकबर- बीरबल के कलाकार इंडिया एशिया और वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर जादूगर हास्य सम्राट हैरी अपने रंगीन माया जालऔर 150 से भी ज्यादा हैरत अंगेज कारनामे 5फरवरी रविवार को राजनांदगांव में दिखाने जा रहे है। यह आयोजन प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय  के तत्वावधान में आयोजित होगा। यह आयोजन ब्रह्माकुमारीज के नवनिर्माणाधीन भवन ज्ञान मानसरोवर में शाम को 4बजे आयोजित होगा जो कि गोकुलनगर के आगे डोंगरगांव रोड में स्थित है।यह मनोरंजन से भरपूर एक पारिवारिक सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक कार्यक्रम होगा।इस कार्यक्रम में एशिया का सबसे छोटा जादूगर जतिनद मेजीसियन भी अपने जादू का जलवा बिखेरेंगे। इस कार्यक्रम में दिल्ली का मीना बाजार, जादुई मंदिर मौत का शिकंजा, खाली हाथो से नोटों की बारिश तथा रंगीन माया जाल मुख्य आकर्षण का केंद्र होगा।यह पूर्णतःनिःशुल्क कार्यक्रम है।इस कार्यक्रम का आनंद लेने के लिए राजनांदगांव शहर का प्रत्येक नागरिक सादर आमंत्रित है।उपरोक्त जानकारी स्थानीय सेवाकेंद्र की संचालिका ब्रह्माकुमारी पुष्पा बहन ने दी।

error: Content is protected !!